{"_id":"58e72e5d4f1c1bf8335b5a62","slug":"bangladesh-pm-sheikh-hasina-four-days-india-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत पहुंचीं शेख हसीना, अगवानी के लिए पहुंचे पीएम मोदी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
भारत पहुंचीं शेख हसीना, अगवानी के लिए पहुंचे पीएम मोदी
amarujala.com- Presented By: अभिषेक तिवारी
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
sheikh hasina
बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्योते पर आज भारत चार दिनों के दौरे पर आ चकीं हैं। उनकी अगवानी करने के लिए पीएम मोदी दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे हैं। हसीना के इस दौरे पर दोनों देशों के बीच कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर समझौता हो सकता है। शनिवार को दोनों देशों के नेताओं की मुलाकात होगी। बताया जा रहा है कि डिफेंस, सिक्युरिटी तथा न्यूक्लियर सेक्टर से जुड़े कई समझौतों पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। हालांकि संभावना जताई जा रही है कि राजनैतिक दूरियों की वजह से तीस्ता जल बंटवारा पर समझौता होने के आसार नहीं है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल इस समझौते के लिए अहम होगा, लेकिन मुख्यमंत्री ममता बनर्जी समझौते के पक्ष में नजर नहीं आ रहीं हैं। हालांकि ममता बनर्जी भारत और बंग्लादेश की बीच होने वाली वार्ता में शामिल नहीं हो रही हैं। हसीना के इस दौरे के दौरान भारत बंग्लादेश को मिलिट्री सप्लाई के लिए 50 करोड़ डॉलर का कर्ज देने की घोषणा भी कर सकता है। इसके अतिरिक्त 5 अरब डॉलर की और मदद देने की भी घोषणा की जा सकती है।
विज्ञापन
हसीना के इन चार दिनों के दौरे में आतंकवाद, तीस्ता अड़चन, ट्रांसपोर्ट, दोनों देशों के बीच कारोबार, इन्वेस्टमेंट और एनर्जी सेक्टर में कोऑपरेशन बढ़ाए जाने पर सहमति हो सकती है। इसके साथ ही कोलकाता से खुलना के बीच ट्रेन चलाने को मोदी और शेख हसीना हरी झंडी देंगे।
विज्ञापन