फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangladesh delegation can participate in the Vijay Diwas celebrations, organized in Kolkata on 16 December

Vijay Diwas: विजय दिवस समारोह में शामिल हो सकता है बांग्लादेश का प्रतिनिधिमंडल, 16 दिसंबर को कोलकाता में आयोजन

Thu, 12 Dec 2024 05:07 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: बशु जैन Updated Thu, 12 Dec 2024 05:07 PM IST
सार

16 दिसंबर को समारोह में बांग्लादेश के एक प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की संभावना है। हालांकि प्रतिनिधिमंडल में कितने मुक्ति योद्धा या अधिकारी होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है। इस मौके पर फोर्ट विलियम में विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले युद्ध के दिग्गज कार्यक्रम में शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Bangladesh delegation can participate in the Vijay Diwas celebrations, organized in Kolkata on 16 December
भारतीय सेना (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश का एक प्रतिनिधिमंडल 16 दिसंबर को कोलकाता के फोर्ट विलियम में होने वाले विजय दिवस समारोह में भाग ले सकता है। रक्षा सूत्रों ने बताया कि समारोह में मुक्ति योद्धा भी भाग ले सकते हैं। 

विज्ञापन


ये वो योद्धा हैं, जिन्होंने 1971 में पूर्वी पाकिस्तान की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी थी। 16 दिसंबर 1971 को भारतीय सेना के सामने पूर्वी पाकिस्तान के 93,000 सैनिकों ने आत्म-समर्णप कर दिया था। इसके साथ ही बांग्लादेश का जन्म हुआ था। मुक्ति योद्धाओं का प्रतिनिधिमंडल हर साल भारतीय सेना के पूर्वी कमान की ओर से कोलकाता में आयोजित होने वाले विजय दिवस समारोह में भाग लेता है। 
विज्ञापन


रक्षा सूत्रों ने कहा कि 16 दिसंबर को समारोह में बांग्लादेश के एक प्रतिनिधिमंडल के शामिल होने की संभावना है। हालांकि प्रतिनिधिमंडल में कितने मुक्ति योद्धा या अधिकारी होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना की पूर्वी कमान मुख्यालय फोर्ट विलियम में 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सशस्त्र बलों की जीत के उपलक्ष्य में विजय दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे। इसे लेकर हाल ही में मेजर जनरल मोहित सेठ ने कहा था कि 16 दिसंबर को फोर्ट विलियम में विजय स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। उन्होंने कहा था कि 1971 के युद्ध में भाग लेने वाले युद्ध के दिग्गज कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके साथ ही पाकिस्तानी सेना को हराने वाले 1971 के युद्ध नायकों के लिए कोलकाता के सैन्य प्रशिक्षण केंद्र में एक सैन्य टैटू भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed