फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore Police sent summons to BJP President JP Nadda and Amit Malviya

LS Polls: बंगलूरू पुलिस ने BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा-अमित मालवीय को भेजा समन, सात दिनों के अंदर थाने आने को कहा

Thu, 09 May 2024 06:47 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 09 May 2024 06:47 AM IST
सार

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के चुनाव आयोग और पुलिस में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नड्डा, मालवीय और भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
Bangalore Police sent summons to BJP President JP Nadda and Amit Malviya
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक में बंगलूरू पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और पार्टी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय को समन भेजा है। यह कार्रवाई एससी, एसटी समुदाय के सदस्यों को एक विशेष उम्मीदवार को वोट न देने के लिए कथित तौर पर धमकाने वाले एक सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में की गई है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नड्डा और मालवीय को समन मिलने के सात दिन के अंदर हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया है। 

विज्ञापन

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के चुनाव आयोग और पुलिस में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए नड्डा, मालवीय और भाजपा की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि भाजपा नेताओं पर जन प्रतिनिधि कानून की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन

कांग्रेस ने शिकायत में कर्नाटक प्रदेश भाजपा के आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट एक वीडियो का हवाला दिया। उसने आरोप लगाया कि इस अकाउंट का संचालन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र के निर्देश पर पार्टी के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय करते हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि वीडियो में राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के एनिमेटेड किरदार दिखाए गए हैं। वीडियो क्लिप में एससी, एसटी और ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समुदाय को एक घोंसले में रखे ‘अंडों’ के तौर पर दिखाया गया है तथा इसमें राहुल गांधी को मुस्लिम समुदाय नाम से एक बड़ा अंडा रखते हुए भी दिखाया गया है। इसे इस तरह से प्रदर्शित किया गया है कि जैसे मुस्लिम समुदाय को दर्शाने वाले चूजों को धन दिया जा रहा हो, जो बाद में एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय को बाहर निकाल देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed