फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bangalore Five dead bodies including nine month old innocent found in the house

भयावह: बंगलूरू में चार लोगों ने लगाई फांसी, नौ माह की मासूम ने भूख से तोड़ा दम, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची

Sat, 18 Sep 2021 10:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 18 Sep 2021 10:11 AM IST
सार

माना जा रहा है कि नौ माह की बच्ची की मौत भूख की वजह से हुई है। जिंदा मिली बच्ची की हालत भी बेहद खराब है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। 
 

विज्ञापन
Bangalore Five dead bodies including nine month old innocent found in the house
बंगलूरू में एक परिवार में पांच की मौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू से एक भयावह खबर सामने आ रही है। यहां एक मकान में पांच लोगों की लाशें मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि लाशें कई दिनों पुरानी थीं। पुलिस के मुताबिक, मरने वालों में एक नौ माह की बच्ची भी है। इसके अलावा एक ढ़ाई महीने की बच्ची घर से जिंदा मिली है, लेकिन उसकी हालत बहुत खराब है। माना जा रहा है कि बच्ची चार से पांच दिनों से भूखी है। 

विज्ञापन


खुद को अलग-अलग कमरे में बंद कर लगाई फांसी
ब्यादरहल्ली पुलिस ने बताया कि घर के चार लोगों ने अलग-अलग कमरे में खुद को बंद कर लिया और फांसी लगा ली। सभी के शव फांसी के फंदे से लटके हुए मिले। वहीं नौ माह की बच्ची का शव बेड पर मिला है। माना जा रहा है कि बच्ची की मौत भूख की वजह से हुई हे। फिलहाल पुलिस इस रहस्य को सुलझाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन


शवों की हुई पहचान 
पुलिस ने मृतकों की पहचान कर ली है। मरने वालों में भारती(51), सिंचना(34), सिंधुरानी(34), मधुसागर(25) व एक मासूम शामिल है। जिंदा मिली बच्ची का नाम प्रेक्षा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि उन्हें घटना के बारे में मकान मालिक ने सूचना दी। मकान मालिक ने घर चार दिनों से बंद होने व किराएदारों का फोन न मिलने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस घटनास्थल से सुसाइड नोट व अन्य सबूत तलाशने में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed