{"_id":"64a42da299bed890d90813c5","slug":"bandi-sanjay-kumar-signing-off-the-post-of-telangana-bjp-chief-wrote-an-emotional-letter-to-the-people-2023-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Telangana: तेलंगाना भाजपा प्रमुख के पद से हटाए गए बंदी संजय कुमार, लोगों के नाम लिखा भावुक पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Telangana: तेलंगाना भाजपा प्रमुख के पद से हटाए गए बंदी संजय कुमार, लोगों के नाम लिखा भावुक पत्र
Tue, 04 Jul 2023 08:04 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 04 Jul 2023 08:04 PM IST
सार
बंदी ने लिखा कि हमारे जीवन में कुछ अध्याय बिना बंद हुए ही बंद हो जाते हैं। यदि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान अनजाने में किसी को ठेस पहुंचाई हो तो मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें।
विज्ञापन
बंदी संजय कुमार
- फोटो : Twitter
विस्तार
जैसा की अटकलें लगाई जा रही थीं कि भाजपा अपने संगठन में बदलाव की सोच रही है। इसके बाद भाजपा ने मंगलवार को संगठन में कई राज्यों में बड़े बदलाव किए। उनमें से एक तेलंगाना के पूर्व भाजपा प्रमुख बंदी संजय कुमार थे जिनको पद से हटाया गया। हालांकि, कर्नाटक में बुरी हार के बाद भाजपा के अंदर खाने कलह की खबरें भी आ रही थीं, जिसने संकेत दिया था कि पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया
लोगों के नाम ट्विटर पर एक पत्र जारी किया जिसमें बंदी संजय कुमार ने पीएम मोदी, अमित शाह समेत अन्य बड़े नेताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि मैं आधिकारिक रूप से तेलंगाना के प्रदेश अध्यक्ष पद को छोड़ रहा हूं। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के शासन के खिलाफ लड़ाई के दौरान समर्थन के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए, भाजपा नेता ने कहा कि बारिश हो या धूप आप मेरे साथ थे, क्योंकि मैं आप में से एक हूं और हमेशा रहूंगा। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दिए गए समर्थन, प्यार और प्रोत्साहन के लिए पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी धन्यवाद दिया। मैं हमेशा करीमनगर के मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का ऋणी हूं जिन्होंने मुझे वह बनाया जो मैं आज हूं।
विज्ञापन
आगे बंदी ने लिखा कि हमारे जीवन में कुछ अध्याय बिना बंद हुए ही बंद हो जाते हैं। यदि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान अनजाने में किसी को ठेस पहुंचाई हो तो मुझ पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। मुझे खुशी है कि मेरी कोई दुखभरी कहानी नहीं है वहीं आप सभी ने मुझे सबसे यादगार पल दिए हैं, चाहे वह गिरफ्तारी के दौरान मेरे साथ रहना हो, हमला होने पर खड़ा रहना हो या खुशी के क्षणों में हंसना हो। भाजपा कार्यकर्ताओं को सलाम...
विज्ञापन
कई जगह के प्रदेश अध्यक्ष हटाए गए
भाजपा ने मंगलवार को संगठन में बड़े बदलाव किए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी को तेलंगाना के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। एनटीआर की बेटी और तेदेपा अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू की रिश्तेदार डी. पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया। इसके साथ ही पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी झारखंड और सुनील जाखड़ पंजाब के पार्टी प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। इसके अलावा एटाला राजेंदर को तेलंगाना भाजपा के चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।