{"_id":"5c40f387bdec227398364084","slug":"ban-on-flights-of-a320-neo-airplanes-of-indigo-and-go-air","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियो व गोएयर के ए320 नियो विमानों की उड़ान पर पाबंदी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इंडियो व गोएयर के ए320 नियो विमानों की उड़ान पर पाबंदी
Fri, 18 Jan 2019 02:58 AM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 18 Jan 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमानन नियामक संस्था डीजीसीए ने प्रैट एंड व्हिटनी (पीएंडडब्ल्यू) इंजनों में मिल रही गड़बड़ी की शिकायतों के बाद ए320 नियो विमानों की उड़ानों पर पाबंदी लगा दी है। इन विमानों में पीएंडडब्ल्यू के इंजन लगे हुए हैं जिनका परिचालन इंडिगो और गोएयर जैसी विमानन कंपनियां करती हैं। डीजीसीए के अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के विमानों की पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान पर पाबंदी लगी है क्योंकि आपात स्थिति में इसके आसपास एक घंटे से अधिक समय तक कहीं कोई सुरक्षित लैंडिंग स्थान नहीं है।
विज्ञापन
पीएंडडब्ल्यू इंजन से आए दिन हवा में विमानों के शटडाउन जैसी स्थिति उत्पन्न होने की खबरें मिलती हैं। विमानन मंत्रालय ने 8 जनवरी को ए320 विमानों के प्रदर्शन की समीक्षा की थी जिनमें पीएंडडब्ल्यू के 1100 सीरीज वाले इंजन लगे थे। बैठक में विमानों के परिचालन को लेकर कुछ दिशा-निर्देश भी जारी किए गए थे। इसके बाद ही अन्य कंपनियों के अलावा इंडिगो और गोएयर को हर हफ्ते इन इंजनों की कुछ खास जांच कराने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद ही विमानों के आयल फिल्टर बदले गए लेकिन विमानों में खराबी की शिकायतें आती रहीं।
विज्ञापन