{"_id":"6060e2119ec6d223ba0d12db","slug":"baloch-activists-stage-anti-pakistan-protests-across-the-world-to-mark-march-27-as-black-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"27 मार्च ब्लैक डे: बलूच कार्यकर्ताओं ने दुनिया के कई शहरों में किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
27 मार्च ब्लैक डे: बलूच कार्यकर्ताओं ने दुनिया के कई शहरों में किया प्रदर्शन
Mon, 29 Mar 2021 01:37 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 29 Mar 2021 01:37 AM IST
सार
- समर्थक ने कहा कि हमारा उद्देश्य 27 मार्च 1948 को पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से बलूचिस्तान पर कब्जा करने के बारे में जागरूकता फैलाना है।
विज्ञापन
विरोध करते बलूच लोग..
- फोटो : ani
विस्तार
पाकिस्तान द्वारा बलूच लोगों पर हो रहे अत्याचार किसी से छुपे नहीं है। बलूच लोग दुनियाभर में पाकिस्तान के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। बलूच राष्ट्रीय आंदोलन के समर्थकों ने 27 मार्च को ब्लैक डे मनाने के लिए जर्मनी, नीदरलैंड और दक्षिण कोरिया सहित दुनिया के विभिन्न शहरों में मार्च किया।
विज्ञापन
Supporters of the Baloch National Movement carried out protest marches in different cities of the world including in Germany, the Netherlands & South Korea to mark March 27 as 'Black Day' pic.twitter.com/PM7BKENymB
— ANI (@ANI) March 28, 2021विज्ञापन
विरोध कर रहे एक समर्थक ने कहा कि हमारा उद्देश्य 27 मार्च 1948 को पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से बलूचिस्तान पर कब्जा करने के बारे में जागरूकता फैलाना है। तब से, हमने अपने स्वतंत्रता संग्राम के लिए लड़ाई लड़ी है। यह विरोध उस संघर्ष का हिस्सा है। हम इस तरह के विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे।
विज्ञापन
27 मार्च, 1948 से पाकिस्तानी सेना ने बलूचिस्तान के पूर्वी हिस्से पर जबरन कब्जा कर लिया। तब से बलूच राष्ट्र अपनी आजादी के लिए संघर्ष कर रहा है। 27 मार्च को ब्लैक डे के रूप में मनाने करने के लिए जर्मनी के हनोवर में बीएनएम द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में भारी संख्या में बलूच पुरुष महिलाएं और बच्चे शामिल हुए।