फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Balian said the exodus of Muslims is not a Hindu Kairana .

पलायन प्रकरण पर बोले बालियान- हिंदू ही नहीं मुस्लिमों का भी हुआ पलायन

Mon, 20 Jun 2016 10:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Balian said the exodus of Muslims is not a Hindu Kairana .
 भाजपा और संघ ने कैराना को बेशक हिंदू धर्म से जोड़कर मामले को तूल देने का प्रयास किया है। मगर केंद्र सरकार कैराना की किरकिरी से बचना चाह रही है। यही वजह है कि सरकार की ओर से कैराना मामले पर फूंक-फूंक कर बयानबाजी हो रही है।
विज्ञापन


गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले पर सधी बयानबाजी की है। तो केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कैराना मामले को धर्म से जोड़कर न देखने की अपील की है। बालियान ने कहा है कि कैराना से हिंदू ही नहीं मुस्लिमों का भी पलायन हुआ है। उन्होंने कहा कि ये बात वे कैराना गए पार्टी सांसदों के रिपोर्ट के आधार पर कह रहे हैं। 
विज्ञापन


बालियान ने कहा कि कैराना से पलायन का मामला पूरी तरह से प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के वजह से है। उन्होंने कहा कि जेल से भी लोग कैराना में रंगदारी वसूल रहे हैं। कानून व्यवस्था के वजह से पलायन का मामला महज कैराना तक ही सीमित नहीं है। बल्कि यूपी के कई शहर प्रभावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बालियान का बयान संघ प्रमुख के बयान के एक दिन बाद आया है। उनके बयान को सरकार की ओर से ड्रैमेज कंट्रोल के रूप में देखा जा रहा है।

सरकार के पक्ष को वजन देते हुए बालियान ने कहा कि सांसद हुकुम सिंह भी इस मामले को कानून व्यवस्था का  मामला बता चुके हैं। तो विधायक संगीत सोम की पदयात्रा के सवाल पर उन्होंने  कहा है कि इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि सोम  की पदयात्रा पार्टी की नहीं बल्कि उनकी निजी थी।


जबकि रविवार को भागवत ने अपरोक्ष रूप से कैराना के मुद्दे को उठाते हुए कहा था कि हिन्दुओं का पलायन रोकना सरकार की जिम्मेदारी है। पलायन की खबरों को दु:खदायी करार देते हुए उन्होंने कहा कि बांग्लादेश, पाकिस्तान नहीं, भारत में भी हिन्दुओं का पलायन हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed