फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   balia resident Ramashankr died fighting terrorists in bopal central jail

भोपाल जेल ब्रेक : आतंकवादियों से लड़ते हुए शहीद हुए बलिया के रामाशंकर

Mon, 31 Oct 2016 06:48 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया Updated Mon, 31 Oct 2016 06:48 PM IST
विज्ञापन
balia resident Ramashankr died fighting terrorists in bopal central jail
- फोटो : Amar Ujala

भोपाल के सेन्ट्रल जेल से भाग रहे आतंकवादी कैदियों को रोकने में हेड कांस्टेबल रामा शंकर यादव (55) शहीद हो गए। वह बलिया जिले के हल्दी थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के निवासी थे। रामा शंकर का पूरा परिवार भोपाल में ही रहता है।

विज्ञापन


रामा शंकर जेल में राईटर (ड्यूटी लगाने ) का काम काफी दिनों तक किये। कुछ दिनों से वे अस्वस्थ चल रहे थे। इसलिये आरक्षी का काम कर रहे थे। रामाशंकर भोपाल के सेन्ट्रल जेल के करीब स्थित संजीव नगर कॉलोनी में रहते थे। रात में दो बजे से उनकी ड्यूटी थी। उनके एक रिश्तेदार सुरेश यादव जो भोपाल में ही पुलिस विभाग में नौकरी करते हैं। उन्होंने दूरभाष पर बताया कि आतंकी ने थाली का चाकू बनाकर रामा शंकर पर हमला किया। विरोध करने पर उनकी हत्या कर दी। सुरेश ने बताया कि 35 फीट ऊंची दीवार फांदने के लिये जिस कपड़े का रस्सी बनाया था उसे चाहरदिवारी के पार कोई पकड़ा हुआ था, तभी आतंकी भागे थे।
विज्ञापन


रामाशंकर पांच भाईयो में दुसरे नम्बर के थे। रामाशंकर के परिवार में मां, पत्नी हीरामुन, दो पुत्र शम्भु नाथ यादव (32),प्रभुनाथ यादव ( 27) दोनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे सेना में हैं। एक पुत्री सोनी ( 24) है, जिसकी शादी नहीं हुई है। पुत्री सोनी की शादी अगले माह नौ दिसम्बर को भोपाल में ही होना निश्चित हुआ था लेकिन पिता के असमय निधन के बाद अब शादी टल सकती है। घटना के बाद से परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed