{"_id":"5d2a2bdb8ebc3e6cee20ab82","slug":"balasaheb-thorat-appointed-as-new-president-of-maharashtra-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्तीफों के बीच बालासाहेब थोराट बने महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
इस्तीफों के बीच बालासाहेब थोराट बने महाराष्ट्र कांग्रेस के नए अध्यक्ष
Sun, 14 Jul 2019 12:37 AM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संदीप भट्ट
Updated Sun, 14 Jul 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बालासाहेब थोराट को शनिवार को कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस समिति का पुनर्गठन करते हुए पांच कार्यकारी अध्यक्षों-नितिन राउत, बसवराज एम पाटिल, विश्वजीत कदम,यशोमति चंद्रकांत ठाकुर और मुजफ्फर हुसैन को भी नियुक्त किया।
विज्ञापन
एआईसीसी महासचिव संगठन के सी वेणुगोपाल ने कहा कि ‘कांग्रेस अध्यक्ष ने महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में बालासाहेब थोराट की नियुक्ति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।’ हालांकि गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है पर पार्टी अभी भी उन्हें अपना प्रमुख मानती है। पूर्व अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
KC Padvi appointed Congress Legislative Party (CLP) leader for Maharashtra pic.twitter.com/5pe3OFzFCA
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 13, 2019