फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Hijab Row: Bajrang Dal Worker Stabbed To Death In Karnataka

Hijab Row Murder: शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या, फेसबुक पर हिजाब के विरोध में लिखी थी पोस्ट

Mon, 21 Feb 2022 07:55 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवमोगा Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Feb 2022 07:55 AM IST
सार

घटना से पहले बजरंग दल के कार्यकर्ता ने फेसबुक पर हिजाब के विरोध में भगवा शॉल का समर्थन किया था। 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है। घटना के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है, जिसके बाद पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। 

विज्ञापन
Hijab Row: Bajrang Dal Worker Stabbed To Death In Karnataka
हिजाब विवाद: शिवमोगा में बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिजाब विवाद के बीच कर्नाटक के शिवमोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस इस मामले को हिजाब विवाद से जोड़कर देख रही है। हालांकि, पुलिस सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव बढ़ गया है, जिसके चलते पुलिस और भी ज्यादा सक्रिय हो गई है। 

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना रविवार रात करीब नौ बजे की है। वहीं 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता की पहचान हर्षा के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि, हर्षा ने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के खिलाफ पोस्ट लिखी थी। उन्होंने भगवा शॉल का समर्थन किया था। 
विज्ञापन


धारा 144 लागू 
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद शिवमोगा में तनाव बढ़ गया है। कई कार्यकर्ता हत्या के बाद अस्पताल पहुंच गए और घटना का विरोध जताने लगी। तनाव बढ़ता देख पूरे शिवमोगा में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं स्कूल व कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। इस बीच कर्नाटक के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के पीछे चार से पांच युवकों के समूह के होने की बात आई है। उन्होंने कहा कि, ये लोग किसी संगठन से थे या नहीं, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है। आगे कहा कि, कानून-व्यवस्था नियंत्रित करने के लिए एहतियात के तौर पर शिवगोमा में स्कूल व कॉलेजों को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बजरंग दल है सबसे ज्यादा सक्रिय 
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बीच सबसे ज्यादा सक्रिय बजरंग दल ही है। इसके अलावा कई हिंदू संगठन कर्नाटक के स्कूल-कॉलेजों में हिजाब पहनने का विरोध कर रहे हैं। ये कार्यकर्ता हिजाब के विरोध में भगवा शॉल पहनकर अपना विरोध जता रहे हैं। 

हिजाब मामले की सुनवाई आज 
कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद हाई कोर्ट में आज फिर से सुनवाई होनी है। इससे पहले हुई सुनवाई में कर्नाटक हाईकोर्ट ने धार्मिक कपड़ों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। कोर्ट का कहना था कि फैसला आने तक हिजाब या भगवा शॉल पर रोक रहेगी। इसके अलावा कर्नाटक अल्पसंख्यक आयोग ने भी इसी तरह का आदेश जारी किया है। 


कांग्रेस नेता के विवादित बोल
इस बीच कांग्रेस नेता मुकर्रम खान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वह वीडियो में यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, हिजाब का विरोध करने वालों को टुकड़ों में काट दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed