फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Badruddin Ajmal AIUDF accuses Himanta Biswa, says he is destroying BJP from inside to become CM

अजमल ने कहा- सीएम सर्बानंद को हटाना चाहते हैं भाजपा के मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा

Sun, 12 Jan 2020 10:52 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 12 Jan 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Badruddin Ajmal AIUDF accuses Himanta Biswa, says he is destroying BJP from inside to become CM
एआईयूडीएफ के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल - फोटो : ANI

ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (एआईयूडीएफ) के प्रमुख बदरुद्दीन अजमल ने शनिवार को असम के वित्त मंत्री हिमंत बिस्वा शर्मा पर भाजपा को अंदर से मिटाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी राज्य के मुख्यमंत्री बनने की महत्वाकांक्षा है।

विज्ञापन


अजमल ने कहा कि वह (हिमंत) कई वर्षों से मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे है। उन्होंने इस सपने के लिए कांग्रेस छोड़ दी और अब भाजपा को अंदर से मिटा रहे हैं। एआईयूडीएफ के प्रमुख ने कहा कि वह जल्द से जल्द सर्बानंद सोनोवाल को हटाना चाहते हैं ताकि वह मुख्यमंत्री बन सकें।
विज्ञापन



गौरतलब हो कि शर्मा ने हाल ही में कहा था कि अगर राज्य के लोग अपने दोस्तों और दुश्मनों की पहचान करना बंद कर देते हैं तो बदरुद्दीन अजमल असम के मुख्यमंत्री बन जाएंगे।

अजमल ने कहा कि वह एक राजनीतिक विश्लेषक हैं जो बता सकते हैं कि कौन सी पार्टी जीतेगी। मुझे विश्वास है कि उनका यह कहना मेरे लिए आशीर्वाद है और मैं उनका आभारी हूं। उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, मैं भी दुखी हूं कि वह मुझे मुख्यमंत्री बनते हुए देखने के लिए अपने सीएम बनने के सपने को खुद से दूर कर रहे हैं।

अजमल ने हिमंत बिस्वा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह हिंदू भाइयों को यह बता कर गुमराह कर रहे हैं कि उनके वोट से एक मुसलमान मुख्यमंत्री बन जाएगा। वे भय पैदा करके लोगों से वोट लेना चाहते हैं।


उन्होंने कहा कि हम यहां सत्ता के लिए नहीं हैं। हम एक विपक्ष के रूप में यहां हैं, जो लोकतंत्र में एक बहुत महत्वपूर्ण स्थिति होती है। यदि विपक्ष यहां नहीं होता तो कोई भी यह नहीं बता सकता था कि सरकार अब तक क्या कर कर रही है। यह उनका सपना है कि वे एक हिंदू राष्ट्र बनाए।

अजमल ने यह भी दावा किया कि भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं के अलावा, देश के 90 प्रतिशत लोग नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed