{"_id":"66da9a51c28840588f0e7806","slug":"badlapur-station-shooting-accused-booked-for-attempt-to-murder-maharashtra-news-in-hindi-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: बदलापुर रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: बदलापुर रेलवे स्टेशन पर गोलीबारी मामले में पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस
Fri, 06 Sep 2024 11:31 AM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:31 AM IST
सार
गोलीबारी करने के बाद आरोपी भागने की कोशिश में रेलवे ट्रैक की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान शंकर संसारे के तौर पर की गई है। आरोपी ने जिस दूसरे व्यक्ति पर निशाना साधा था, वह बच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाराष्ट्र में ठाणे के बदलापुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने दो लोगों पर गोलीबारी के मामले में रेलवे पुलिस ने एक 25 व्यक्ति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह व्यापार को लेकर हुए मतभेद का परिणाम है। यह घटना गुरुवार की दोपहर एक बजे प्लेटफॉर्म नंबर छह पर घटी, जिसमें एक को गोली लगी और दूसरा व्यक्ति जान बचाने में कामयाब रहा।
आरोपी को किया गया गिरफ्तार
कल्याण जीआरपी के वरिष्ठ निरीक्षक पंधारी कांडे ने कहा कि गिरफ्तार व्यक्ति विकास नाना पगारे के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। पुलिस इस बात की भी जांच में जुटी है कि कहीं इस घटना में एक से अधिक लोग शामिल तो नहीं है। यह घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल किया गया।
गोलीबारी में एक घायल, दूसरा जान बचाने में कामयाब
गोलीबारी करने के बाद आरोपी भागने की कोशिश में रेलवे ट्रैक की ओर भागा, लेकिन पुलिस ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया। पीड़ित व्यक्ति की पहचान शंकर संसारे के तौर पर की गई है। आरोपी ने जिस दूसरे व्यक्ति पर निशाना साधा था, वह बच गया। घायल व्यक्ति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। आरोपी और जिन दो लोगो को निशाना बनाया गया था, तीनों का आपराधिक रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
आरोपी और दोनों व्यक्तियों के बीच रेलवे स्टेशन के बाहर बहस हुई, जिसके बाद पीड़ित अंदर चला गया। आरोपी ने उसका पीछा करते हुए गोली चला दी। रिवॉल्वर को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी गई है। बता दें कि हाल ही में बदलापुर में ही दो किंडरगार्टन छात्रों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में एक स्कूल अटेंडेंट को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद लोगों ने रेलवे ट्रैक पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया और ट्रेनों को रोक दिया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन