फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Baba Siddique murder: Why are cops not questioning certain builders, asks son Zeeshan News In Hindi

Baba Siddique Murder: 'पुलिस कुछ बिल्डरों से पूछताछ क्यों नहीं कर रही?' बेटे जीशान ने प्रशासन से पूछे सवाल

Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Thu, 09 Jan 2025 11:12 PM IST
सार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में दायर चार्जशीट के बारे में जानकारी के लिए जीशान सिद्दीकी ज्वाइंट सीपी गौतम लखमी से मिलने पहुंचे। इसको लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कहा कि वे हमें चार्जशीट नहीं दे सकते। इसलिए हमने इसके लिए कोर्ट में अपील की है। 

विज्ञापन
Baba Siddique murder: Why are cops not questioning certain builders, asks son Zeeshan News In Hindi
जीशान सिद्दीकी - फोटो : X/ ZeeshanSiddiqui

विस्तार

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए तीखे सवाल पूछे है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस बिल्डरों से पूछताछ नहीं कर रही है, जबकि उनकी जांच में उनका नाम आया था। बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को बांद्रा के निर्मल नगर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन


पुलिस पर बिल्डरों से पूछताछ नहीं करने का आरोप
अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी के पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने मुझसे संदिग्धों के नाम पूछे थे और मैंने कुछ बिल्डरों का नाम लिया, लेकिन इनमें से किसी से भी अब तक पूछताछ नहीं की गई। उन्होंने कहा कि यह बेहद अजीब है। महाराष्ट्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है। मुझे जानना है कि इन संदिग्धों से पूछताछ क्यों नहीं हो रही है।
विज्ञापन

 

#WATCH | Mumbai | On meeting Joint CP Gautam Lakhmi regarding the chargesheet filed in NCP leader Baba Siddique's murder case, his son and NCP leader Zeeshan Siddique says "The police said that they couldn't give us the chargesheet. So we have appealed to the court for it. We… pic.twitter.com/cDJirljPXN

विज्ञापन
विज्ञापन

— ANI (@ANI) January 9, 2025

जीशान सिद्दीकी ने कोर्ट से की अपील
एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में दायर चार्जशीट के बारे में जानकारी लेने के लिए उनके बेटे और एनसीपी नेता जीशान सिद्दीकी ने ज्वाइंट सीपी गौतम लखमी से मुलाकात की। इस दौरान जीशान सिद्दीकी ने कहा कि पुलिस ने हमें चार्जशीट नहीं दी है, इसलिए हमने इसके लिए कोर्ट में अपील की है। उन्होंने कहा कि हम ज्वाइंट कमिश्नर गौतम लखमी से यह जानने गए थे कि जिन लोगों पर शक था और जिनके नाम हमने अपने बयानों में लिए थे, क्या वे सही हैं या नहीं। मुझे यह जानकारी मिली है कि उनसे अब तक पूछताछ नहीं की गई है।

देवेंद्र फडणवीस ने मुलाकात करेंगे जीशान
साथ ही जीशान सिद्दीकी ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि जब मैं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मिलूंगा, जो मेरे पिता के दोस्त थे, तो वे इस मामले में पुलिस से पूछताछ करेंगे। मुझे समझ में नहीं आता कि इन बिल्डरों को क्यों बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे पिता को गोली लगने के दो सेकंड बाद ही यह कहानी बनाई जा रही थी कि बिश्नोई ने यह किया।

उन्होंने कहा कि अगर यह सच है, तो उन्हें मुंबई लाकर पूछताछ की जानी चाहिए। मैं उपमुख्यमंत्री अजीत पवार से भी मिलूंगा और इसके बाद अपनी कानूनी टीम से बात करके तय करूंगा कि हम इस जांच को कैसे चुनौती दे सकते हैं।

गिरफ्तारी में नाकामी का आरोप
जीशान ने आगे कहा कि झुग्गी पुनर्विकास में शामिल बिल्डरों से अब तक क्यों नहीं पूछा गया? पुलिस मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई, शुभम लोनकर और अन्य को गिरफ्तार करने में नाकाम रही है। जीशान सिद्दीकी ने कहा कि कुछ बिल्डरों को क्यों बचाया जा रहा है? मुझे नहीं पता कौन किसे बचा रहा है, लेकिन हम इस मामले की पूरी जांच करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed