{"_id":"617f4c1b5bda0378637ca203","slug":"baba-ramdev-said-declare-cow-as-india-national-animal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग: गो सम्मेलन में बोले बाबा रामदेव, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मांग: गो सम्मेलन में बोले बाबा रामदेव, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए
Mon, 01 Nov 2021 07:38 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 01 Nov 2021 07:38 AM IST
सार
टीटीडी द्वारा आयोजित दो दिवसीय गो महासम्मेलन के समापन समारोह में बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कानून लाना चाहिए।
विज्ञापन
बाबा रामदेव
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योग गुरु और पतंजलि पीठम के प्रमुख बाबा रामदेव ने मांग की है कि 'गोमाता' को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। बाबा रामदेव ने रविवार को आंध्र प्रदेश के तिरुपति में महाती सभागार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान यह मांग की।
विज्ञापन
आंध्र प्रदेश के तिरुपति में महाती सभागार में टीटीडी द्वारा आयोजित दो दिवसीय 'गो महासम्मेलन' के समापन समारोह को संबोधित करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को गाय को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित करने वाला कानून लाना चाहिए, जैसा कि टीटीडी ट्रस्ट बोर्ड द्वारा प्रस्तावित है।
विज्ञापन
बाबा रामदेव ने कहा कि पतंजलि पीठम गो संरक्षण अभियान में हमेशा बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी देता है और आगे भी देगा। उन्होंने कहा कि गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग हर गाय प्रेमी को करनी चाहिए। सम्मेलन में उन्होंने हिंदू धर्म के प्रचार के लिए टीटीडी के कार्यक्रमों की सराहना की।
विज्ञापन
योग गुरु ने कहा कि आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने उन्हें टीटीडी गो महा सम्मेलन कार्यक्रम की जानकारी दी थी। उन्होंने "हिंदू धार्मिक प्रचार" के लिए अन्य टीटीडी कार्यक्रमों की भी सराहना की और विशेष रूप से टीटीडी के अध्यक्ष वाईवी सुब्बा रेड्डी के प्रयासों की प्रशंसा की।