फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Azam used mobile phone in nomination room matter reached to EC

नामांकन कक्ष में आजम के मोबाइल इस्तेमाल का हल्ला आयोग तक पहुंचा

Sun, 08 May 2016 02:45 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Sun, 08 May 2016 02:45 AM IST
विज्ञापन
Azam used mobile phone in nomination room matter reached to EC
आजम खान

 प्रदेश की सियासत में हमेशा चर्चा का विषय बने रहने वाले प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री आजम खां का नाम उपचुनाव में भी गूंज रहा है। चुनाव आयोग तक हल्ला मच गया है। मसला नामांकन कक्ष में उनके मोबाइल फोन इस्तेमाल का तो है ही साथ ही मशीनरी को भी दबाव में लेने का आरोप भी लग रहा है।

विज्ञापन


मुरादाबाद जनपद की बिलारी सीट पर हो रहे उपचुनाव में मरहूम विधायक हाजी मोहम्मद इरफान के बेटे मोहम्मद फईम किस्मत आजमा रहे हैं। वह अपने वालिद की सियासी जमीन पर खुद को खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं। जिस दिन फईम ने नामांकन कराया था उस दिन कैबिनेट मंत्री आजम खां भी पहुंचे थे। वह फईम के साथ नामांकन कक्ष में पूरा वक्त रहे। मोबाइल पर बात भी कर रहे थे। अब जब वह यहां पहुंचे तो सभी विधायक भी पूरे उत्साह के साथ डटे रहे। मशीनरी पर भी उनका असर यहां नजर आ रहा था।
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी सुरेश सैनी ने निर्वाचन आयोग को पत्र भेजकर जो शिकायत की है उसमें कहा है कि कैबिनेट मंत्री इस चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। सारी मशीनरी को उन्होंने दबाव में ले रखा है। मौजूदा अधिकारियों की मौजूदगी में निष्पक्ष चुनाव की संभावना कम है। निर्वाचन आयोग ने इस मामले में मुरादाबाद प्रशासन से जांच को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपचुनाव में धांधली की आशंका

Azam used mobile phone in nomination room matter reached to EC
निर्वाचन आयोग - फोटो : PTI

जिलाधिकारी जुहैर बिन सगीर ने बताया कि निर्वाचन आयोग में शिकायत की गई थी कि कैबिनेट मंत्री नामांकन कक्ष में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि नामांकन के दौरान जो आरओ थे उन्होंने सभी से कहा भी था कि मोबाइल फोन साइलेंट कर लीजिए। वैसे भी जो नियमावली है उसमें कहीं भी इस बात का उल्लेख नहीं है कि नामांकन कक्ष में मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। मशीनरी पूरी तरह से निष्पक्ष चुनाव कराएगी। कोई भेदभाव नहीं होगा।

बिलारी सीट पर भाजपा प्रत्याशी सुरेश सैनी ने आयोग से जो शिकायत की है उसमें कहा है कि कैबिनेट मंत्री आजम खां चुनाव को प्रभावित कर सकती है। वह लगातार अधिकारियों पर दबाव भी बना रहे हैं। उनका नामांकन कक्ष तक जाने का मकसद ही मशीनरी को प्रेशर में लेना था। वह अब भी लगातार अधिकारियों से चुनाव के बारे में जानकारी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed