{"_id":"5796a8fa4f1c1b890221e8f0","slug":"azam-khan-warned-those-who-want-to-disturb-communal-harmony-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह महीने तो बहुत हैं, दो घंटे में सबक सिखा देंगे: आजम खान","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
छह महीने तो बहुत हैं, दो घंटे में सबक सिखा देंगे: आजम खान
ब्यूरो/ अमर उजाला, रामपुर
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:33 AM IST
विज्ञापन
आजम खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां कानून व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर दिखे। उन्होंने विरोधियों को भी ललकारा। बोले, छह महीने तो बहुत हैं अगर किसी ने कानून से खिलवाड़ किया तो दो घंटे में ही सबक सिखा दिया जाएगा। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इसके नेताओं का मकसद विकास नहीं दंगे कराना रहता है।
विज्ञापन
आजम खां ने हौसला पोषण योजना के शुभारंभ के मौके पर पहले मुजफ्फरनगर और कैराना का जिक्र किया। बोले, मुजफ्फनगर में भाजपा ने ही दंगा कराया। इसके बाद कैराना का सहारा लेकर पूरे प्रदेश में दंगा कराने का मंसूबा बनाया। इतना कहकर आजम खां ने सख्त लहजे में कहा है कि कान खोलकर सुन लो। किसी ने दंगा किया तो सख्ती से निपटा जाएगा। क्योंकि दंगा करने वालों को न कोई धर्म होता है और न ही दंगाई किसी के दोस्त होते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, उन्हें दंगा नहीं अमन-चैन चाहिए। साथ ही विरोधियों को भी ललकारा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि सरकार सिर्फ छह महीने की है। ऐसा कहने वालों- अगर कोई गड़बड़ी की तो सोच लो। छह महीने तो बहुत हैं, दो घंटे में भी सबक सिखा दिया जाएगा। सपा की सरकार फिर आएगी। कहा, उनकी सरकार में न किसी की चेन खिंची और न ही किसी की हत्या होती है। महिलाएं भी सड़क पर महफूज हैं।
विज्ञापन