फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayushman Bharat Yojana: Health Fair at 1.56 lakh Ayushman Bharat centres on 14th of every month

Ayushmann Bharat: आज देशभर में 1.56 लाख आयुष्मान केंद्रों पर स्वास्थ्य मेला, हर महीने 14 तारीख को होगा आयोजन

Tue, 14 Feb 2023 05:30 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 14 Feb 2023 05:30 AM IST
सार

स्वस्थ मन, स्वस्थ घर अभियान के तहत देश भर में 1.56 लाख आयुष्मान भारत–स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
Ayushman Bharat Yojana: Health Fair at 1.56 lakh Ayushman Bharat centres on 14th of every month
मेगा साइक्लोथॉन कार्यक्रम का आयोजन। - फोटो : Twitter@MoHFW_INDIA

विस्तार

देश में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर तरीके से लागू करने और लोगों तक चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने के लिए अब हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा। यह स्वास्थ्य मेले देशभर के 1.56 लाख आयुष्मान स्वास्थ्य केंद्र और कल्याण केंद्रों पर आयोजित किए जाएंगे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय मंगलवार को देशभर के सभी 1.56 लाख आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन करेगा। स्वस्थ मन, स्वस्थ घर अभियान के तहत देश भर में 1.56 लाख आयुष्मान भारत–स्वास्थ्य और कल्याण केंद्रों में हर महीने की 14 तारीख को स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


इन देशव्यापी स्वास्थ्य मेलों के अंतर्गत योग, जुम्बा, टेलीकंसल्टेशन, निक्षय पोषण अभियान, गैर-संचारी रोग स्क्रीनिंग और दवा वितरण, सिकल सेल रोग स्क्रीनिंग जैसी गतिविधियां की जाएंगी। 14 फरवरी 2023 को सभी आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर्स में साइक्लोथॉन, साइकिल रैली या साइकिल फॉर हेल्थ के रूप में एक साइकिल कार्यक्रम होगा ताकि शारीरिक और मानसिक कल्याण और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन के बारे में जागरूकता को बढ़ावा दिया जा सके। दिल्ली में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में 'साइकिल फॉर हेल्थ' थीम के साथ एक साइक्लोथॉन होगा। अस्पताल परिसर में एक क्षेत्र को साइकिल स्टैंड के रूप में समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन


केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने सभी नागरिकों से अपने नजदीकी आयुष्मान भारत हेल्थ वेलनेस सेंटर्स पर मेगा साइकिलिंग कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है। डॉ. मनसुख मंडाविया ने कहा कि साइकिल चलाना हमारे शरीर को स्वस्थ, फिट और सक्रिय रखने के सर्वोत्तम तरीकों में से एक है। चाहे दूरी कम तय करें या ज्यादा, थोड़े समय के लिए चलाएं या अधिक के लिए, लेकिन साइकिल अवश्य चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ मन, स्वस्थ घर नवंबर 2022 से अक्टूबर 2023 तक चलने वाला एक साल का अभियान है। यह 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाने के लिए स्वास्थ्य और कल्याण के विषय को बढ़ावा देगा। यह नई राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 के अनुरूप है जो निवारक और प्रोत्साहक स्वास्थ्य देखभाल और फिट इंडिया मूवमेंट, 2019 पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य फिटनेस और स्वस्थ जीवन को हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बनाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed