{"_id":"659100bde8225c90d40ab466","slug":"ayodhya-ram-temple-shiv-sena-ubt-faction-leader-sanjay-raut-says-pmo-should-be-shifted-to-ayodhya-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: 'भगवान राम का मालिक बनने की कोशिश कर रही...', भाजपा पर उद्धव शिवसेना का हमला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: 'भगवान राम का मालिक बनने की कोशिश कर रही...', भाजपा पर उद्धव शिवसेना का हमला
Sun, 31 Dec 2023 11:19 AM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:19 AM IST
सार
Sanjay Raut on Bjp: राउत ने आगे कहा कि डॉ. फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि राम सभी के हैं और अगर एक पार्टी भगवान राम का मालिक बनने की कोशिश कर रही है, तो वे उनकी छवि को कम कर रहे हैं।
विज्ञापन
Sanjay Raut
- फोटो : Social Media
विस्तार
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के सांसद संजय राउत ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा है। उनका कहना है कि भगवान राम का जश्न मनाने के लिए किसी को भी भाजपा के नेतृत्व की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लगता है कि कुछ दिन प्रधानमंत्री कार्यालय और भाजपा कार्यालय अयोध्या से ही चलाया जाएगा। अच्छी बात है। पीएमओ को अयोध्या स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
राउत ने आगे कहा कि घर-घर राम ज्योति जलाने के लिए भाजपा के आह्वान की जरूरत नहीं है। डॉ. फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि राम सभी के हैं और अगर एक पार्टी भगवान राम का मालिक बनने की कोशिश कर रही है, तो वे उनकी छवि को कम कर रहे हैं।