फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ayodhya Case Verdict 2019: Murli Manohar Joshi said, now India will rule on the world

Ayodhya Case Verdict 2019: फैसले पर मुरली मनोहर जोशी बोले, अब दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत

Sat, 09 Nov 2019 03:51 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 09 Nov 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya Case Verdict 2019: Murli Manohar Joshi said, now India will rule on the world
मुरली मनोहर जोशी - फोटो : (File)

भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने शनिवार को अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है। मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी लोगों को इस फैसले का सम्मान करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद देश को आगे बढ़ना है, पीछे नहीं देखना है।

विज्ञापन


अब इस विवाद का निपटारा हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा है कि साक्ष्यों के आधार पर यह साबित हुआ है कि विवादित ढांचे वाली जगह पर हिंदुओं का निर्माणस्थल रहा है। जोशी बोले, मेरे लिए यह विशेष तौर पर खुशी एवं गौरव का पल है, क्योंकि मैं भी भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर राम मंदिर मामले के साथ जुड़ा रहा हूं।
विज्ञापन

 

भाजपा नेता ने मुस्लिमों से अपील करते हुए कहा कि अब दोनों समुदायों के बीच कोई विवाद नहीं बचा है। राम मंदिर का निर्माण करने के लिए न्यास को जमीन मिल रही है, तो वहीं मस्जिद बनाने के लिए भी जमीन दे दी गई है। यह हमारे देश की परंपरा एवं संस्कृति के अनुकूल है। अब किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उदयमान भारत का सपना अब सार्थक होने जा रहा है। भारत अब दुनिया का नेतृत्व करेगा। देश के सभी लोग सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले को स्वस्थ दृष्टिकोण से स्वीकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed