{"_id":"6473f88aa0d309940e0afde4","slug":"awarded-with-damodar-maujo-jnanpeeth-award-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Award: दामोदर मौजो ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित, गोवा के राज्यपाल ने दिया सम्मान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Award: दामोदर मौजो ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित, गोवा के राज्यपाल ने दिया सम्मान
Mon, 29 May 2023 06:27 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी।
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 29 May 2023 06:27 AM IST
सार
मौजो के प्रसिद्ध उपन्यास ‘कार्मेलिन’ को 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। इस उपन्यास का 1981 में प्रकाशित हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, पंजाबी, सिंधी, तमिल, उड़िया और मैथिली भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
विज्ञापन
Jnanpeeth Award, ज्ञानपीठ पुरस्कार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
गोवा के लेखक दामोदर मौजो को देश के सर्वोच्च साहित्य सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गोवा के राज्यपाल पीएस श्रीधरन पिल्लई ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। मौजो की 25 पुस्तकें कोंकणी और एक किताब अंग्रेजी में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी कई पुस्तकों का विभिन्न भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
विज्ञापन
मौजो के प्रसिद्ध उपन्यास ‘कार्मेलिन’ को 1983 में साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। इस उपन्यास का 1981 में प्रकाशित हिंदी, मराठी, अंग्रेजी, पंजाबी, सिंधी, तमिल, उड़िया और मैथिली भाषाओं में अनुवाद किया गया है।
विज्ञापन
नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह के लिए दिल्ली पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ऑनलाइन माध्यम से समारोह में शामिल हुए। राज्य के कला व संस्कृति मंत्री गोविंद गौड़े और भारतीय ज्ञानपीठ के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वीरेंद्र जैन भी इस आयोजन के दौरान राजभवन में उपस्थित रहे।
विज्ञापन