सिंधिया का पत्र: पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों से अपील, हवाई यात्रा के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में करें सहयोग
केंद्रीय मंत्रिमंडल में हुई पिछली फेरबदल में नागरिक उड्डयन मंत्रालय का जिम्मा पाने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया केंद्रीय मंत्री बनने के बाद काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं।सिंधिया ने शुक्रवार को पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखकर उनसे कहा है कि हवाई यात्रा को और बेहतर बनाने के लिए सहयोग दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, नगालैंड और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने अनुरोध किया है कि मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों में उड्डयन क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए संबंधित मामलों में निजी तौर पर दखल दें। उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले ही सिंधिया ने छत्तीसगढ़, असम, बिहार, आंध्र प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को इसी संबंध में पत्र लिखा था और बुनियादी ढांचा बेहतर करने में सहयोग की मांग की थी।
वहीं, समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने कहा है कि देश में हवाई यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय एयरपोर्ट प्राधिकरण (एएआई) ने 20 हजार करोड़ रुपये की लागत से अगले चार से पांच वर्षों में देश में हवाई अड्डों के विकास और विस्तार की शुरुआत की है। बीते दिनों सिंधिया ने विमान यात्रा के प्रति लोगों को आकर्षित करने के लिए सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से विमानन टर्बाइन ईंधन (एटीएफ) पर वैट को सभी हवाई अड्डों पर एक से चार फीसदी के बीच लाने की अपील की थी।
AAI (Airports Authority of India) has embarked upon development and expansion of airports in the country at a cost of Rs. 20,000 Crore in the next 4-5 years in order to meet the growing passenger demand in the country: Ministry of Civil Aviation
— ANI (@ANI) August 27, 2021