फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Aviation minister holds review meeting; asks airlines to inform passengers on flight delays

Aviation: '...देरी के बारे में यात्रियों को पहले दें जानकारी', विमानन मंत्री नायडू का निर्देश

Wed, 20 Nov 2024 08:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 08:14 PM IST
सार

विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने बुधवार को कोहरे से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। जिसमें उन्होंने एयरलाइनों को यात्रियों को उड़ानों में देरी के बारे में जल्दी सूचित करने और चेक-इन काउंटर पर पर्याप्त कर्मचारी रखने का निर्देश दिया। 

विज्ञापन
Aviation minister holds review meeting; asks airlines to inform passengers on flight delays
विमान - फोटो : एएनआई

विस्तार

इन दिनों विमानों की उड़ान में देरी या फिर कैंसिलेशन के चलते सैकड़ों यात्रियों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। इसी सिलसिले में अब नागरिक उड्डयन मंत्रालय एक्शन में आता हुआ नजर आ रहा है। जहां विमानन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू ने बुधवार को कोहरे से संबंधित तैयारियों की समीक्षा के लिए एक बैठक की। जिसमें उन्होंने एयरलाइनों से कहा कि वे यात्रियों को उड़ानों में देरी के बारे में जल्दी सूचित करें और यह सुनिश्चित करें कि चेक-इन काउंटर पर पर्याप्त कर्मचारी हों ताकि यात्रा में किसी तरह का व्यवधान न हो। 
विज्ञापन


बता दें कि इस बैठक में नागरिक उड्डयन सचिव वुमलुनमंग वुलनाम, मंत्रालय के अधिकारी, DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय), BCAS (नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो), भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD), दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डायल और एयरलाइनों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


दिल्ली एयरपोर्ट के संचालक को दी सलाह
के राममोहन ने कहा कि यात्रियों की असुविधा कम करने के लिए एयरलाइनों को हवाई अड्डों पर सभी चेक-इन काउंटरों पर पर्याप्त कर्मचारी रखना चाहिए। इसके साथ ही दिल्ली हवाई अड्डे के संचालक डायल को यह सलाह दी गई कि वे प्रमुख स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर यात्रियों को दृश्यता की स्थिति के बारे में ताजगी से जानकारी दें। बता दें कि सोमवार को खराब मौसम के कारण दिल्ली में 15 उड़ानें डायवर्ट की गईं और 100 से अधिक उड़ानें देरी से चलीं। आमतौर पर कोहरे का मौसम दिसंबर में शुरू होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सतर्क हुई एयरलाइंस
लगातार उड़ानों में आती बढ़ती समस्याओं को देखते हुए एयरलाइनों ने विज्ञप्ति जारी किया है। जिसमें एयरलाइनों ने यह सुनिश्चित किया है कि वे दिल्ली और अन्य हवाई अड्डों पर कोहरे के प्रभाव को संभालने के लिए DGCA के दिशा-निर्देशों का पालन करेंगी। इसमें CAT II/III मानकों के तहत विमान और पायलट तैनात करना शामिल है। दिल्ली हवाई अड्डे के चार रनवे में से तीन पर CAT III ILS (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) है, जिससे कम दृश्यता में उड़ान संचालन संभव होगा।


एयरलाइनों को मिला निर्देश
इस मामले में एयरलाइनों को यह निर्देश दिया गया है कि वे यात्रियों को दृश्यता के कारण होने वाली देरी या रद्दीकरण के बारे में सही समय पर सूचित करें और यह सुनिश्चित करें कि टिकट बुकिंग में सही संपर्क जानकारी दी जाए। अगर देरी तीन घंटे से अधिक होती है, तो उड़ान रद्द करनी पड़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed