फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Autonomy to 52 universities, including JNU, BHU, AMU

UGC ने जेएनयू, एएमयू और BHU समेत 52 विश्वविद्यालयों को लेकर लिया यह बड़ा फैसला

Wed, 21 Mar 2018 08:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Mar 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
Autonomy to 52 universities, including JNU, BHU, AMU
JNU
सरकार ने जेएनयू, बीएचयू, एएमयू सहित देशभर के 52 विश्वविद्यालयों को स्वायत्त घोषित कर दिया है। अब इन्हें फीस, सीट, शिक्षक, दाखिला, पाठ्यक्रम, कोर्स आदि के लिए यूजीसी की मंजूरी नहीं लेनी पड़ेगी। इसके साथ आठ कॉलेजों को भी स्वायत्तता प्रदान की गयी है, हालांकि इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय का कोई कॉलेज नहीं है। 
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावडेकर ने मंगलवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। उन्होंने बताया कि यूजीसी काउंसिल की बैठक में 3.26 स्कोर या उससे अधिक वाले नैक एक्रिडिटेशन वाले संस्थानों को ग्रेडेड स्वायत्तता प्रदान की गई है। इस फैसले का सीधा अर्थ यह है कि जो गुणवत्ता रखेगा, उसे स्वायत्तता मिलेगी। सरकार अच्छे संस्थानों को स्वायत्तता देने के लिए अनेक कदम उठा रही है। स्वायत्तता मिलने वाले संस्थानों में पांच केंद्रीय विश्वविद्यालय, 21 राज्य विश्वविद्यालय, 24 डीम्ड यूनिवर्सिटी और दो निजी विश्वविद्यालय हैं। 
विज्ञापन



स्वायत्तता में यह होगा खास

- रिसर्च पार्क बना सकेंगे। विदेशी शिक्षकों को नियुक्त और विदेशी छात्रों को दाखिला दे सकेंगे।
- सरकार के तय वेतन से अधिक वेतन देने का भी अधिकार होगा। आरक्षण नियम पूर्व की भांति लागू रहेगा।
- दुनिया के टॉप पांच सौ शिक्षण संस्थानों के साथ उक्त विश्वविद्यालय समझौता कर सकेंगे।
- आठ स्वायत्त कॉलेजों की डिग्री में विश्वविद्यालय के साथ कॉलेज का भी नाम होगा।


तीन डीम्ड विश्वविद्यालयों को कारण बताओ नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने जिन चार डीम्ड संस्थानों की 2001-05 तक इंजीनियरिंग की डिग्री निरस्त की थी, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। इसमें इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस स्ट्डीज इन एजुकेशन राजस्थान, विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन तमिलनाडु, मीनाक्षी एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च चेन्नई का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed