{"_id":"592bae8d4f1c1ba915bdb3d5","slug":"auto-driver-badly-miss-behaved-with-passengers-is-they-refuse-to-travel-on-pune-railway-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर ड्राइवरों का आतंक, ऑटो में जाने से मना करने पर होती है बदतमीजी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
रेलवे स्टेशन पर ड्राइवरों का आतंक, ऑटो में जाने से मना करने पर होती है बदतमीजी
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
Updated Mon, 29 May 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के दूसरे बड़े शहर पुणे के रेलवे स्टेशन से ऑटो वालों की दबंगई सामने आई है। यहां कम दूरी वाले मुसाफिरों को ऑटो मिलता ही नहीं है और जिन्हें दूर जाना होता है उन्हें स्टेशन के बाहर जमकर बैठे हुए ऑटो ड्राइवरों की मर्जी से चलना पड़ता है।
विज्ञापन
चौंका देने वाली बात है कि अगर कोई यात्री ऑटो में जाने से मना कर देता है तो ऑटो वाले कथित तौर पर उनसे बदतमीजी करते हैं। इतना ही नहीं वे उनका पीछा भी करते हैं। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एक महिला ने बताया कि उसने जब पास जाने के लिए ऑटो वाले को कहा तो उसने मना ही नहीं किया ब्लकि बदतमीजी से भी बात की।
विज्ञापन
रवि भटमब्रेकर ने अपने साथ हुई घटना बताई। उसने बताया कि वो गुंडों की तरह यात्रियों से बात करते हैं और मर्जी से किराया वसूलते हैं। रवि ने कहा कि अगर कैब सर्विस के लिए एप यूज करते हैं तो इसका भी कोई फायदा नहीं होता। ऑटो ड्राइवर किसी कैब वाले को स्टेशन के आस-पास भी नहीं आने देते।
विज्ञापन
एक बुजुर्ग ऑटो चालक ने बताया कि लाइन में खड़े ये दबंग ऑटो वालों के संपर्क यहां के स्थानिय नेताओं से हैं और इन्हें पुलिस भी कुछ नहीं कहती है। पुणे रेल प्रशासन ने माना है कि ये परेशानी हमेशा रहती है, लेकिन इनके खिलाफ गंभीर कदम उठाना मुश्किल है। एक रेल अधिकारी ने बताया कि जो भी यात्री यहां से ऑटो वालों की बदतमीजी झेलता है, वो जल्दी में होने के चलते उनके खिलाफ शिकायत नहीं करता।