फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   august 11 big news all updates will get on amar ujala

आज दिनभर इन खबरों पर बनी रहेगी नजर, जिनका होगा आप पर असर

Sun, 11 Aug 2019 06:27 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 11 Aug 2019 06:27 AM IST
विज्ञापन
august 11 big news all updates will get on amar ujala
Top News - फोटो : अमर उजाला
पीओके में जुटे 150 आतंकी, नापाक करतूत का जवाब देने को हाई अलर्ट पर सेना
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35-ए खत्म होने के बाद पाकिस्तान लगातार भारत में अशांति फैलाने की साजिश रच रहा है। खबर है कि पाक के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और जम्मू-कश्मीर से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर दर्जन भर आतंकी शिविरों को फिर सक्रिय कर दिया गया है।

पढ़ें पूरी खबर- 

दक्षिण-पश्चिम के पांच राज्यों में बाढ़ से 136 की मौत, 1.65 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया

देश के दक्षिण व पश्चिम के पांच राज्यों में शनिवार को बाढ़ के हालात और बिगड़ गए हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और गुजरात में बीते चार दिनों में 136 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे बुरे हाल केरल के हैं जहां 57 लोगों की मौत हुई और करीब 1.65 लाख लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 

'घर' में ही रही कमान, सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बनीं

गांधी परिवार से इतर मुखिया चुनने की कवायद के बीच कांग्रेस कार्यसमिति ने एक बार फिर सोनिया गांधी के नेतृत्व पर ही भरोसा जताया है। शनिवार को दो दौर में हुई मैराथन बैठकों के बाद 1998 से 2017 तक पार्टी की कमान संभालने वालीं सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष चुना गया। पार्टी नए मुखिया के चुनाव तक वही पार्टी की कमान संभालेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर- 


क्रिस गेल आज खेलेंगे अपना 300वां वन-डे मैच, तोड़ सकते हैं ब्रायन लारा और डिविलियर्स के बड़े रिकॉर्ड

यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर वेस्टइंडीज के खतरनाक बल्लेबाज अपने करियर की आखिरी सीरीज खेल रहे हैं। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले और कई रिकॉर्ड के मालिक गेल के सामने अपनी आखिरी सीरीज में महान ब्रायन लारा और डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका है। 

पढ़ें पूरी खबर- 

चीन पहुंचा सुपर तूफान लेकिमा, 18 की मौत, 16 लापता, हजारों घरों की बिजली गुल

ताइवान के बाद अब शक्तिशाली तूफान ‘लेकिमा’ चीन पहुंच गया है। शनिवार तड़के तूफान ने चीन के झेजियांग प्रांत में दस्तक दी। 187 किमी प्रतिघंटे की तेज रफ्तार के साथ भारी बारिश भी शुरू हो गई, जिसके चलते आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अब तक तूफान में 18 लोगों के मारे जाने की खबर है और 16 लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। 

पढ़ें पूरी खबर-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed