{"_id":"637133e39e9deb70a64a32b7","slug":"atul-maheshwari-scholarship-examination-2022-more-than-20-thousand-students-gave-the-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022: 20 हजार से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा, बच्चों में दिखा भारी उत्साह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022: 20 हजार से अधिक छात्रों ने दी परीक्षा, बच्चों में दिखा भारी उत्साह
Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 13 Nov 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
बच्चों ने दी परीक्षा...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2022 के पहले चरण की परीक्षा रविवार को 30 शहरों के 31 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई। 9वीं से 12वीं कक्षा के 20 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति पाने के लिए परीक्षा दी। सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। कहीं-कहीं तो करीब एक किलोमीटर तक की लंबी कतार में बच्चों को लगना पड़ा।
विज्ञापन
कई जगह व्यवस्था बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेनी पड़ी। सभी जगहों पर विद्यार्थियों में परीक्षा को लेकर उत्साह देखने को मिला। सभी जगह परीक्षा सुबह की पाली में संपन्न हुई। लिखित परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली जा रही है। दूसरे चरण में आगामी 20 नवंबर को 27 शहरों के 29 सेंटरों पर परीक्षा होगी। इस बार प्रवेश पत्र पंजीकृत मोबाइल नंबरों एवं ई-मेल पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इन सेंटरों में हुई परीक्षा
गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, कानपुर, इटावा, जालौन, फर्रुखाबाद, हरदोई, देहरादून, रुड़की, हरिद्वार, कोटद्वार, उत्तरकाशी, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, वाराणसी, आजमगढ़, गाजीपुर, रोबर्ट्सगंज, झाँसी, ललितपुर, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, जम्मू, ऊधमपुर
विज्ञापन
दृष्टिबाधित छात्र भी नहीं रहे पीछे
गोरखपुर में दृष्टिबाधित छात्रों में भी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। वे अपने साथ राइटर लेकर आए थे। परीक्षा में शामिल एक दृष्टिबाधित छात्र नीलेश यादव ने कहा, पेपर अच्छा हुआ। हमें इस परीक्षा का इंतजार रहता है। ऐसी परीक्षाएं आगे बढ़ने में हमेशा ही सहायक साबित होती हैं। अमर उजाला फाउंडेशन का प्रयास सराहनीय रहा है।