{"_id":"6398b623c4fb814dba2c3c59","slug":"attorney-general-has-insulted-the-entire-chandravanshi-society-says-dr-ishwar-sagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: अटॉर्नी जनरल ने पूरे चंद्रवंशी समाज का किया है अपमान, लोगों ने मांफी की मांग की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: अटॉर्नी जनरल ने पूरे चंद्रवंशी समाज का किया है अपमान, लोगों ने मांफी की मांग की
Tue, 13 Dec 2022 10:59 PM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 13 Dec 2022 10:59 PM IST
सार
महासभा ने अटॉर्नी जनरल को उनके पद से हटाये की मांग करते हुए राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र भेजा है।
विज्ञापन
चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा अटॉर्नी जनरल से माफी की मांग की
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी द्वारा कथित रूप से जाली नोटों की तुलना मगध नरेश सम्राट जरासंध से किए जाने का अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा ने कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे पूरे चंद्रवंशी समाज का अपमान बताया है।
विज्ञापन
मंगलवार को यहां अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी ने कहा, अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने चंद्रवंशी समाज के इष्टदेव महाराजा जरासंध की तुलना जाली नोटों से करके पूरे चंद्रवंशी समाज को आहत व अपमानित करने का काम किया है। उनके बयान की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और इसके लिए अटॉर्नी जनरल को तुरंत माफी मांगने की मांग की है।
विज्ञापन
चंद्रवंशी ने अटॉर्नी जनरल के बयान का उल्लेख करते हुए कहा, उन्होंने कथित तौर पर कहा है कि जिस तरह से जरासंध को टुकड़े-टुकड़े करके फेंक दिया गया था, उसी तरह से जाली नोटों को टुकड़े-टुकड़े करके फेंक देना चाहिए। इस टिप्पणी से देशभर में पूरा चंद्रवंशी समाज आक्रोशित है।
विज्ञापन
महासभा ने अटार्नी जनरल को 10 दिनों का समय देते हुए कहा, यदि उन्होंने मांफी नहीं मांगी तो तो देशभर में उनके खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया जाएगा। अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के संयोजक अनिल सिंह ने कहा, चंद्रवंशियों का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
महासभा ने अटॉर्नी जनरल को उनके पद से हटाये की मांग करते हुए राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू को पत्र भेजा है। महासभा ने इसे लेकर चंद्रवशी समाज 18 को जंतर-मंतर विरोध-प्रदर्शन करेगी।
महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष बजरंग वर्मा और राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य विजय चंद्रवंशी ने कहा अगर जरूरत पड़ी तो वे कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाएंगे। इस मौके पर अन्यों के अलावा सुजीत, भोला सिंह, संतोष सिंह, विकास सिंह, सोनू प्रसाद समेत अखिल भारतवर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।