{"_id":"5718b28a4f1c1bb8628b4fba","slug":"attorney-general-and-solicitor-general-should-be-removed-says-subramanian-swamy","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे सुब्रह्मण्यम स्वामी, AG और SG को हटाने की मांग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले पर बिफरे सुब्रह्मण्यम स्वामी, AG और SG को हटाने की मांग
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 21 Apr 2016 04:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने नैनीताल हाईकोर्ट के फैसले के बाद अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल को खूब खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने केंद्र सरकार से दोनों ही वकीलों को हटाने की मांग की। उन्होंने कहा कि नैनीताल हाईकोर्ट में केंद्र सरकार के वकीलों की दलीलों से लगा कि अटॉर्नी जनरल और सॉलिसिटर जनरल की बिलकुल तैयारी नहीं थी और उन्हें हटा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि गरुवार को नैनीताल हाईकोर्ट ने उत्तराखंड में लगे राष्ट्रपति शासन को हटाने का आदेश दिया। हाईकोर्ट ने बरखास्त मुख्यमंत्री हरिश रावत को बहाल करते हुए उन्हें 29 अप्रैल को बहुमत सिद्घ करने का समय दिया। हरिश रावत के वकील ने कहा कि हाईकोर्ट ने 27 मार्च के पहले की स्थिति बहाल कर दी है।
विज्ञापन
फैसले पर टिप्पणी करते हुए भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि हाईकोर्ट की ओर से दो-तीन दिन से जैसी टिप्पणियां हो रही थीं, उससे ये फैसला अपेक्षित था। उल्लेखनीय है कि नैनीताल हाईकोर्ट ने बुधवार को कहा था कि असीमित शक्ति किसी को भी भ्रष्ट कर सकती है फिर चाहे वह राष्ट्रपति ही क्यों न हों। समीक्षा उनके निर्णय की भी हो सकती है वह कोई राजा नहीं हैं।
विज्ञापन