फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Attack on Thadou group leader’s residence challenge to unity of Manipur: CM

Manipur: थाडौ समुदाय के नेता पर हमले के बाद बोले बीरेन सिंह- ये राज्य की एकता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती

Tue, 27 Aug 2024 07:49 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Tue, 27 Aug 2024 07:49 PM IST
सार

मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह ने थाडौ समुदाय के भाजपा नेता पर हमले पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ये राज्य की एकता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती है। सीएम ने मामले में कहा कि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Attack on Thadou group leader’s residence challenge to unity of Manipur: CM
मणिपुर के सीएम एन. बीरेन सिंह (फाइल तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने मंगलवार को चुराचांदपुर जिले में हथियारबंद बदमाशों की तरफ से भाजपा नेता और थाडौ समुदाय के सदस्य माइकल लामजाथांग हाओकिप के आवास पर किए गए हमले की निंदा की। सीएम ने कहा कि हाओकिप के घर पर हमला पूर्वोत्तर राज्य की एकता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती है।
विज्ञापन


सीएम ने हमले को बताया कायरतापूर्ण कृत्य
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में कहा, मणिपुर की सबसे पुरानी जातीय जनजातियों में से एक थाडौ समुदाय के नेता और भाजपा प्रवक्ता माइकल लामजाथांग के घर में तोड़फोड़ करके उनके परिवार के सदस्यों पर हमला कायरतापूर्ण कृत्य है। बता दें कि थाडौ कुकी की सबसे बड़ी उप-जनजातियों में से एक है।
विज्ञापन


'राज्य की एकता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती'
सीएम ने आगे कहा, कि मैं हमारी मान्यता प्राप्त जनजातियों में से एक पर इस व्यक्तिगत हमले को राज्य की एकता और अखंडता के लिए सीधी चुनौती मानता हूं। मणिपुर की मान्यता प्राप्त जनजातियों के किसी विशेष समुदाय पर हमले के साथ-साथ भाजपा प्रवक्ता के परिवार पर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात हथियारबंद बदमाशों ने किया हमला 
दरअसल रविवार रात को चुराचांदपुर जिले के पेनियल गांव में हाओकिप के आवास पर हमला किया गया, जब वे एक स्थानीय टीवी चैनल पर कुकी वर्चस्व और उसका एजेंडा नाम के पैनल चर्चा में शामिल होने के कुछ ही घंटे बाद वहां पहुंचे थे। इस महीने की शुरुआत में मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा था कि वे थाडौ समूह के लोगों को इंफाल घाटी क्षेत्र में आमंत्रित करने के बारे में सोच रहे हैं।


इंफाल घाटी में बहुसंख्यक है मैतेई समुदाय
थाडौ से संबंधित कई जनजातियों को सामूहिक रूप से कुकी समुदाय कहा जाता है, जिसके सदस्य ज्यादातर पूर्वोत्तर राज्य के पहाड़ी जिलों में रहते हैं। मैतेई समुदाय के सदस्य इंफाल घाटी क्षेत्र के बहुसंख्यक निवासी हैं। पिछले साल मई से उनके और कुकी लोगों के बीच जातीय हिंसा में 200 से ज्यादा लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed