फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   attack on polling booth in jammu and other important news on maar ujala .com

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Tue, 16 Oct 2018 06:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Oct 2018 06:24 AM IST
विज्ञापन
attack on polling booth in jammu and other important news on maar ujala .com

श्रीनगर में मतदान से पहले पोलिंग बूथ पर हमला, सुरक्षाबलों ने भीड़ को खदेड़ने के लिए छोड़ी आंसू गैस

विज्ञापन


निकाय चुनाव के चौथे व आखिरी चरण के लिए मंगलवार को मतदान से ठीक पहले सोमवार की रात उपद्रवियों ने सौरा स्थित मतदान केंद्र पर हमला कर दिया। उपद्रवियों ने भारी पथराव करते हुए आगजनी भी की। इससे इलाके में रात दो बजे तक तनाव की स्थिति बनी रही। पूरे क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को तैनात कर दिया गया है। 

पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


मन्नान वानी प्रकरण: एएमयू ने माना छात्रों को नोटिस जारी करने में हुई चूक, तीन छात्रों को राहत

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के रजिस्ट्रार अब्दुल हामिद ने माना है कि मन्नान वानी प्रकरण में विश्वविद्यालय प्रशासन से चूक हुई है और गलत नोटिस जारी कर दिए हैं। दूसरी ओर कश्मीरी छात्रों ने कहा है कि एएमयू प्रशासन ने अगर कश्मीरी छात्रों की बात नहीं मानी, तो 17 अक्तूबर को सर सैयद डे पर वो अपनी डिग्री वापस कर घर चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें पूरी खबर


सतलोक आश्रम प्रकरण : रामपाल समेत 15 दोषियों के खिलाफ स्पेशल कोर्ट आज सुनाएगी फैसला

बरवाला के सतलोक आश्रम में साल 2014 में एक बच्चे और चार महिलाओं की मौत के मामले में दोषी करार रामपाल और उसके बेटे सहित 15 दोषियों पर स्पेशल कोर्ट मंगलवार को अपना फैसला सुनाएगी। फैसले को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। जिले में 10 अक्तूबर से ही धारा-144 लागू है। 

पढ़ें पूरी खबर

J&K: आखिरी चरण का मतदान आज, सिर्फ कश्मीर में 37 वार्डों के लिए पड़ेंगे वोट, मैदान में 156 प्रत्याशी

निकाय चुनाव के आखिरी चरण का मतदान मंगलवार को होगा। इस चरण में केवल कश्मीर घाटी में वोट पड़ेंगे। श्रीनगर और गांदरबल जिले की 37 वार्डों पर चुनाव होगा जिसके लिए 156 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं श्रीनगर के वार्ड नंबर 41, मकदूम साहिब के बछीदरवाजा मतदान केंद्र पर पुनर्मतदान होगा। 

पढ़ें पूरी खबर      

पांच दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिवसीय (16-20) दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर आएंगे। शाम छह बजे से शक्ति मंदिर में महानिशा की पूजा होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर ही हवन करेंगे। देरशाम से अष्टमी प्रभावी हो जाएगी।

पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed