{"_id":"5bc4edb9bdec2269bb41f10e","slug":"61539632569-gorakhpur-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पांच दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पांच दिवसीय दौरे पर आज गोरखपुर आएंगे सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Updated Tue, 16 Oct 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पांच दिवसीय (16-20) दौरे पर मंगलवार को गोरखपुर आएंगे। शाम छह बजे से शक्ति मंदिर में महानिशा की पूजा होगी। गोरक्षपीठाधीश्वर ही हवन करेंगे। देरशाम से अष्टमी प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को दोपहर बाद 3:20 बजे गोरखपुर आएंगे। वह सीधे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे, वहां पूजा-पाठ करेंगे। महानिशा की पूजा के बाद मंदिर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन बुधवार को भी वह गोरखनाथ मंदिर में रहेंगे। 18 अक्तूबर को महानवमी है। दोपहर 12 बजे से कन्या पूजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री हिस्सा लेंगे। 19 को अक्तूबर को विजयादशमी मनाई जाएगी। मुख्यमंत्री सुबह 9:25 बजे से ही गोरखनाथ मंदिर में श्रीनाथ जी की पूजा करेंगे। यह पूजा तीन बजे खत्म होगी
विज्ञापन
Trending Videos
विजय जुलूस 19 अक्तूबर को
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्तूबर को गोरखनाथ मंदिर से निकलने वाले विजय जुलूस में भी शामिल होंगे। जुलूस मानसरोवर रामलीला मैदान तक जाता है। मुख्यमंत्री वहां भगवान शिव की पूजा कर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज तिलक करते हैं। 19 को रात्रि विश्राम के बाद मुख्यमंत्री 20 अक्तूबर को लखनऊ रवाना हो जाएंगे।