फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atishi inaugurated the Kanwar camp in Seelampur New Delhi said- Muslim brothers set an example of brotherhood

Kanwar Camp: सीलमपुर में आतिशी ने किया कांवड़ शिविर का उद्घाटन, कहा- मुस्लिम भाइयों ने दी भाईचारे की मिसाल

Wed, 16 Jul 2025 07:16 PM IST
शुभम कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Wed, 16 Jul 2025 07:16 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के वेलकम पुल पर लगे सद्भावना कांवड़ शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह शिविर गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक है, जिसे मुस्लिम समुदाय के लोग 1994 से लगातार आयोजित कर रहे हैं।

विज्ञापन
Atishi inaugurated the Kanwar camp in Seelampur New Delhi said- Muslim brothers set an example of brotherhood
दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली के सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र के वेलकम पुल पर कांवड़ शिविर का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांवर शिविर का आयोजन बहुत खास होता है। सीलमपुर का यह सद्भावना कांवड़ शिविर गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां देश में नफरत की राजनीति करने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ सीलमपुर में 1994 से भाईचारा का संदेश देता यह शिविर है जो मुस्लिम भाइयों द्वारा लगातार लगाया जाता है।
विज्ञापन


मुश्लिम भाइयों ने दिया संदेश- आतिशी
आतिशी ने कहा कि मुस्लिम भाइयों ने शिव भक्तों को विदा कर संदेश दिया कि, मजहब दीवार नहीं, दिलों को जोड़ने वाला पुल बनाता है। "आप" की सरकार के दौरान दस वर्षों तक तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कावड़ियों को शानदार सुविधाएं मुहैया कराई और तभी से दिल्ली में कांवड़ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- AICF: इस साल 10 फिडे ट्रेनिंग सेमिनार की मेजबानी करेगा एआईसीएफ, उभरती प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करना है उद्देश्य
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष आतिशी बुधवार को सीलमपुर पहुंची और रिबन काटकर विशाल सदभावना कांवर शिविर का उदघाटन किया। इस दौरान उन्होंने सावन के महीने का सबको बधाई देते हुए कहा कि सीलमपुर का यह सद्भावना कांवड़ शिविर गंगा जमुनी तहजीब का प्रतीक है। जब हम बच्चे थे तो हमें यह पता ही नहीं होता था कि हम पड़ोस में जिसके घर जा रहे हैं, वो हिन्दू है या मुसलमान है। हम साथ में दीवाली भी मनाते थे और ईद भी। यही दिल्ली और हमारे देश की संस्कृति है। जहां पर हर धर्म, और अलग अलग भाषा बोलने वाले लोग साथ रहते हैं।

कुछ लोग कर रहे धर्म की राजनीति- आतिशी
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लेकिन यह भी सच्चाई है कि कुछ लोग धर्म की राजनीति कर रहे हैं और अलग अलग धर्मों के लोगों को लड़ाने की कोशिश की जा रही है। अलग अलग भाषा बोलने वालों को लड़ाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन यह सद्भावना कैंप भारत के असली शक्ति का प्रतीक है।


ये भी पढ़ें:- Driving Licence: घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड करें ड्राइविंग लाइसेंस की सॉफ्ट कॉपी, जानें पूरा तरीका

'सद्धावना कैंप गंदी राजनीति करने वालों के लिए आईना'
आतिशी ने कहा कि यह सद्भावना कैंप देश में गंदी राजनीति करने वालों को आईना दिखा रहा है कि तुम हमे कितना भी लड़वाने की कोशिश करो, इस देश के हर धर्म के लोग एक है। हर भाषा बोलने वाले लोग एक है और हमेशा एक ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि आप विधायक चौधरी ज़ुबैर अहमद और उनके साथियों द्वारा वर्षों से लगाए जा रहे इस कांवड़ शिविर में एक भाव दिख रहा है कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना।

आप नेता ने कहा कि जब एक मुस्लिम भाई शिवभक्त को हाथ जोड़कर जल चढ़ाने के लिए यहां से विदा करता है, तो वहां सिर्फ़ सेवा ही नहीं, बल्कि भारत की असली रूह बसती है। यही है हमारा भारत, जहाँ मज़हब दीवार नहीं, दिलों को जोड़ने वाला पुल बनाता है। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने कहा कि इस शानदार पहल के लिए मैं सभी दिल्लीवासियों की तरफ़ से विधायक चौधरी ज़ुबैर एवं उनके सभी साथियों को बधाई देती हूं। देश में गंगा जमुनी की यह तहजीब बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed