फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atiq-Ashraf Murder Case: big revelations related to the murder of Atiq-Ashraf, this thing came out

Atiq-Ashraf Murder Case: अतीक-अशरफ की हत्या से जुड़े छह बड़े खुलासे, तीनों हत्यारों को लेकर सामने आई ये बात

Sun, 16 Apr 2023 02:15 PM IST
हिमांशु मिश्रा स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Sun, 16 Apr 2023 02:15 PM IST
विज्ञापन
सार
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से पूरे सूबे में हाई अलर्ट कर दिया गया है। यूपी में धारा-144 लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से हर दो घंटे में रिपोर्ट मांगी है।
loader
Atiq-Ashraf Murder Case: big revelations related to the murder of Atiq-Ashraf, this thing came out
अतीक-अशरफ की हत्या - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

माफिया से नेता बने अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद से पूरे सूबे में हाई अलर्ट कर दिया गया है। यूपी में धारा-144 लागू कर दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से हर दो घंटे में रिपोर्ट मांगी है। इस बीच, खबर ये भी है कि पोस्टमार्टम खत्म होते ही अतीक और अशरफ को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा। ऐसे में अब हम आपको इस हत्याकांड के बाद से अब तक हुए छह बड़े खुलासे बताने जा रहे हैं...

 

1. 48 घंटे से प्रयागराज में होटल लेकर रूके थे हमलावर
अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले हमलावरों की पहचान लवलेश तिवारी, शनि और अरुण मौर्य के रूप में हुई है। तीनों बाइक सवार बदमाश मीडिया कर्मी बनकर आए थे। पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों 48 घंटे से प्रयागराज में एक होटल में कमरा लेकर रूके थे। 


 

2. अलग-अलग जिलों से आए थे तीनों हमलावर
अतीक और अशरफ को मारने वाले तीनों हमलावर अलग-अलग जिलों से आए थे। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, लवलेश तिवारी बांदा का रहने वाला है, जबकि अरुण मौर्य हमीरपुर और सनी कासगंज का रहने वाला है। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी सनी सिंह पहले भी जेल जा चुका है और जेल में ही वह भाटी गैंग के मुखिया सुंदर भाटी का खास बन गया है। उसके ऊपर सुंदर भाटी के लिए भी काम करने का आरोप है। हमीरपुर जेल में ही उसकी मुलाकात सुंदर भाटी से हुई थी। 
 

3. एक पर हत्या तो दूसरे पर 15 मुकदमे
पुलिस की जांच में सामने आया है कि तीनों हत्यारोपियों पर पहले से आपराधिक मामले दर्ज हैं। तीनों ने पुलिस को बताया कि वह अतीक और अशरफ को मारकर माफिया बनना चाहते थे। मालूम चला है कि शूटर अरुण पर पहले से एक हत्या का मामला दर्ज है। दूसरे हत्यारोपी सनी पर 15 मामले चल रहे हैं। लवलेश पर भी पहले से मुकदमा दर्ज है। 
 

4. हमलावर जिस बाइक से आए थे वो अब्दुल मन्नान के नाम पर दर्ज
अतीक और अशरफ की हत्या करने हमलावर जिस बाइक से आए थे, उसके बारे में भी खुलासा हुआ है। पता चला है कि ये UP70M7337 नंबर की बाइक सरदार अब्दुल मन्नान खान के नाम से रजिस्टर्ड है। यह नंबर हीरो होंडा की पुरानी गाड़ी CD-100ss बाइक पर दर्ज है। जिसे तीन जुलाई 1998 को कैश देकर खरीदा गया था। बाइक कहां से लाई गई थी और किसने हत्यारों को दी, इसकी भी जांच चल रही है। 
 

5. तीनों हत्यारों के परिजन पहले ही कर चुके हैं किनारा
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों आरोपियों को पहले से ही उनके घर से बेदखल किया जा चुका है। तीनों के परिजनों ने कहा है कि उनका हत्यारों से कोई लेन-देन नहीं है। 
 

6. बड़ा माफिया बनने के लिए वारदात को अंजाम दिया 
सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में तीनों ने कहा है कि वह बड़ा माफिया बनना चाहते हैं। इसलिए उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। तीनों हत्यारों ने कहा कि वह कब तक छोटे-मोटे शूटर बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed