फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Atal pension scheme may be tweaked, pension to rise ten thousand rupees

अटल पेंशन योजना में हो सकता है बदलाव, पेंशन होगी 10 हजार रुपये

Tue, 10 Jan 2017 12:29 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Jan 2017 12:29 PM IST
विज्ञापन
Atal pension scheme may be tweaked, pension to rise ten thousand rupees
केंद्र सरकार अटल पेंशन योजना में बदलाव करने की तैयारी में है। इसके अंतर्गत सरकार पेंशन की सीमा को 5 हजार रुपये से बढ़ाकर के 10 हजार रुपये कर सकती है। योजना में आने वाले के लिए भी अधिकतम उम्र की सीमा को भी 40 साल से बढ़ाकर 50 साल करने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


तीन स्लैब में होगी पेंशन  

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, पेंशन के तीन स्लैब होंगे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कई जगह से राय मिलने के बाद सरकार इस तरह का विचार कर रही है। अभी पेंशन की अधिकतम सीमा 5 हजार रुपये जो काफी कम है। अगर पेंशन की सीमा बढ़ती है तो इसको तीन स्लैब में किया जाएगा जो 6 हजार रुपये, 7,500 रुपये और 10 हजार रुपये होगी। अभी इस योजना में 60 वर्ष बाद हर महीने 5 हजार रुपये पेंशन मिल रही है।
विज्ञापन

Atal pension scheme may be tweaked, pension to rise ten thousand rupees
20 साल के लिए जमा करने होते हैं रुपये

अटल पेंशन योजना में हर महीने 1454 रुपये जमा करने होते हैं, अगर कोई व्यक्ति 40 वर्ष की उम्र में इस योजना शामिल होता है। इस योजना से दिसंबर 2016 तक 39 लाख लोग जुड़ चुकें हैं, जिसके कारण इस योजना का असैट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम)1498 करोड़ रुपये हो गया है। पेंशन फंड रेग्युलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) इस योजना को मैनेज कर रहा है।

पीएफआरडीए के एक अधिकारी ने बताया कि अगर ऐसा होता है, तो यह योजना काफी आकर्षित हो जाएगी। 10 हजार रुपये पेंशन पाने के लिए इस योजना में ज्यादा पैसे हर महीने जमा करने होंगे। पीएफआरडीए फिलहाल नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) के अकाउंट्स को भी मैनेज करता है। एनपीएस का एयूएम 1.60 लाख करोड़ रुपये है और 1.02 करोड़ लोग इससे जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed