{"_id":"5745c4f44f1c1b7562690ea6","slug":"atal-innovation-mission-to-boost-innovations-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा, अटल इनोवेशन मिशन शुरू ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
देश में इनोवेशन को मिलेगा बढ़ावा, अटल इनोवेशन मिशन शुरू
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 26 May 2016 12:04 AM IST
सार
- नीति आयोग ने अटल इनोवेशन मिशन किया शुरू
- मंत्रिमंडल से बीते फरवरी में ही इसकी हरी झंडी मिली थी
विज्ञापन
niti aayog
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में नवाचार -इनोवेशन- को बढ़ावा देने के लिए नीति आयोग ने अटल नवाचार मिशन -एआईएम- को शुरू कर दिया है। नवाचार संबर्द्घन मंच के रूप में काम करने वाले इस मिशन में शिक्षाविदों के साथ-साथ उद्यमियों और शोधकर्ताओं को भी शामिल करने की योजना है।
विज्ञापन
नीति आयोग से एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बुधवार को अटल इनोवेशन मिशन की शुरूआत कर दी गई है। यह मिशन एक उच्चस्तरीय कमेटी से निर्देशित होगा। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में बनाया गया है। मिशन की स्थापान से संबंधित प्रस्ताव को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में बीते 24 फरवरी को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हरी झंडी मिली थी।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने वर्ष 2015-16 के बजट में अटल इनोवेशन मिशन की स्थापना की घोषणा की थी जिसके लिए शुरूआती राशि के रूप में 500 करोड़ रुपये का इंतजाम किया गया है। इसके बाद नीति आयेग ने अमेरिका स्थित हावर्ड विश्वविद्यालय में दक्षिण एशिया संस्थान के निदेशक प्रोफेसर तरुण खन्ना की अध्यक्षता में एक विशेषज्ञ कमेटी का गठन किया था। इसी कमेटी की सिफारिशों को ध्यान में रखकर इसका खाका खींचा गया है।
विज्ञापन