फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   At trailer launch of Marathi film 'Sangeet Manapman', Fadnavis reflects on politics, his career NEWS UPDATE

Devendra Fadnavis: 'हमारा भी मान-अपमान...', 'संगीत मानापमान' के ट्रेलर लॉन्च पर सीएम ने साझा किए सियासी अनुभव

Tue, 24 Dec 2024 12:47 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 24 Dec 2024 12:47 PM IST
सार

मराठी फिल्म संगीत मानापमान में भामिनी और धैर्यधर मुख्य किरदार हैं। यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी को लेकर सीएम फडणवीस ने कहा कि इसका संगीत जनता के बीच गूंजता रहता है।
 

विज्ञापन
At trailer launch of Marathi film 'Sangeet Manapman', Fadnavis reflects on politics, his career NEWS UPDATE
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को मराठी फिल्म संगीत मानापमान का ट्रेलर जारी किया। साथ ही राज्य में मौजूदा राजनीतिक हालात की तुलना फिल्म के शीर्षक से की। बता दें, फिल्म इसी नाम के एक प्रतिष्ठित नाटक पर आधारित है। 

विज्ञापन


क्या बोले सीएम?
मानापमान का अर्थ मराठी में सम्मान और अनादर है। उन्होंने कार्यक्रम में कहा, 'मैं मंत्रालय का विस्तार करने, नए मंत्रियों को विभाग, कार्यालय और बंगले आवंटित करने के बाद यहां आया हूं। हमारा भी अपना 'मान अपमान' है और इसका संगीत जनता के बीच गूंजता रहता है।'
विज्ञापन


20 नवंबर को हुए थे चुनाव
गौरतलब है, 20 नवंबर को हुए चुनाव में भाजपा नीत वाली महायुति गठबंधन ने एक बड़ी जीत हासिल की। पांच दिसंबर को फडणवीस ने राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की। 15 दिसंबर को नागपुर में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया और एक सप्ताह बाद विभागों को आवंटित किया। सोमवार को दक्षिण मुंबई में राज्य सचिवालय में मंत्री कार्यालय और सरकारी बंगले आवंटित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिनेता सुबोध भावे की तारीफ की
पिछले कुछ वर्षों में अपनी राजनीतिक यात्रा की ओर इशारा करते हुए, फडणवीस ने मुख्य अभिनेता सुबोध भावे की प्रशंसा की। उन्होंने कहा, 'आपको भामिनी और अब धैर्यधर की भूमिका निभाने का अनूठा गौरव हासिल हुआ। इसी तरह, मुझे भी कभी सीएम बनना पड़ता है, फिर विपक्ष के नेता बनना पड़ता है, फिर डिप्टी सीएम और फिर सीएम बनना पड़ता है।'

मराठी फिल्म में भामिनी और धैर्यधर मुख्य किरदार हैं, जो 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। आगामी फिल्म का निर्देशन करने वाले भावे ने 2011 में प्रसिद्ध मराठी गायक और मंच अभिनेता बालगंधर्व के बायोपिक में उनका किरदार निभाया था। बालगंधर्व द्वारा अमर किए गए पात्रों में से एक भामिनी था। अब, अभिनेता 'संगीत मानापमान' में धैर्यधर की भूमिका निभा रहे हैं।

मराठी कला और संगीत को फिर से ईजाद देगी फिल्म
सीएम फडणवीस ने कहा कि 'संगीत मानापमान' शास्त्रीय मराठी कला और संगीत को फिर से ईजाद देगा। बता दें, केंद्र ने हाल ही में मराठी को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया है, इसके महत्वपूर्ण सांस्कृतिक महत्व को मान्यता दी है। मराठी संगीत और संगीत थिएटर ने लंबे समय से संस्कृति की साहित्यिक यात्रा में एक मूल्यवान स्थान रखा है।

उन्होंने कहा कि कला और संगीत की इस समृद्ध परंपरा को आधुनिक रूप में नई पीढ़ी के समक्ष प्रस्तुत करना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म 'संगीत मानापमान' शास्त्रीय मराठी कला और संगीत को संरक्षित करने का एक उल्लेखनीय प्रयास है। सीएम ने आधुनिक पीढ़ी के लिए मराठी कला और संगीत को बढ़ावा देने में फिल्मों के महत्व पर प्रकाश डाला। 


इस कार्यक्रम में फिल्म जगत की हस्तियां निवेदिता सराफ, भावे, सुमीत राघवन, वैदेही परशुरमी और अमृता खानविलकर सहित अन्य लोग मौजूद थे।

पिछले 113 सालों से मराठी दिलों को...
फडणवीस ने कहा कि नाटक 'संगीत मानापमान' पिछले 113 सालों से मराठी दिलों को लुभा रहा है। आगामी फिल्म के माध्यम से इस कालातीत नाटक को एक नए रूप में देखना वास्तव में आनंददायक है। उन्होंने कहा कि नाटक की संगीत रचनाओं की सुंदरता फिल्म के माध्यम से युवा पीढ़ी तक पहुंचेगी। साथ ही आश्वासन दिया कि उनकी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए प्रयास करेगी कि मराठी कला और कलाकारों को भविष्य में उचित मंच मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed