फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   At 10, Burhan wanted to join Indian Army, says father

भारतीय सेना में जाना चाहता था बुरहान वानी, क्रिकेट को लेकर भी थी दीवानगी 

Mon, 26 Sep 2016 09:00 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 26 Sep 2016 09:00 AM IST
विज्ञापन
At 10, Burhan wanted to join Indian Army, says father
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन का कमांडर बुरहान वानी - फोटो : self
सुरक्षाबलों के हाथों एनकाउंटर में मारा गया हिजबुल कमांडर वुरहान वानी क्रिकेट का दीवाना था और जम्मू-कश्मीर के क्रिकेटर परवेज रसूल की तरह ही क्रिकेट खेला करता था। अंग्रेजी अखबार 'टाइम्स ऑफ इंडिया' की रिपोर्ट के मुताबिक, वानी के पिता मुजफ्फर वानी का कहना है कि बचपन में उनके बेटे की ख्वाहिश भारतीय सेना में भर्ती होने की थी। गौरतलब है कि कश्मीर घाटी में पिछले तीन महीनों से जारी कर्फ्यू को रविवार को सभी हिस्सों से हटा लिया गया।
विज्ञापन


मुजफ्फर वानी का कहना है कि बुरहान ने अक्टूबर 2010 में घर छोड़ दिया था। बुरहान के पिता का कहना है कि उसे भारतीय सेना की वर्दी बहुत पसंद थी और उसने 10 साल की उम्र में सेना के एक जवान को बताया था कि वह सेना में भर्ती होना चाहता है। तब सेना बुरहान के गांव में ही एक आतंकियों के गांव में एक सर्च ऑपरेशन चला रही थी। 
विज्ञापन

 

'वानी का भाई नहीं उठाएगा हथियार'

At 10, Burhan wanted to join Indian Army, says father
श्री श्री रविशंकर के साथ बुरहान के पिता - फोटो : Amar Ujala

मुजफ्फर वानी का कहना है कि उनका तीसरा बेटा बंदूक नहीं उठाएगा, उन्हें इस बात का पूरा भरोसा है। मुजफ्फर कहते हैं कि वह किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ना नहीं चाहते, बस अपने बच्चों को पढ़ा-लिखाकर किसी काबिल बनाना चाहते हैं। 

श्री श्री रविशंकर प्रसाद से मुलाकात पर मुजफ्फर वानी का कहना है कि वह मुलाकात प्रायोजित नहीं थी। श्री श्री से उन्होंने कश्मीर पर बात की। वानी का कहना है कि श्री श्री ने मुझसे पूछा कि बुरहान कैसे घर छोड़कर चला गया। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह अल्लाह की मर्जी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed