फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Asteroid giant 2020nd is bigger than london eye nasa gives warning by saying it is potentially hazardous

धरती की तरफ तेजी से बढ़ रहा है विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने जारी की चेतावनी

Sun, 19 Jul 2020 01:35 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 19 Jul 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
Asteroid giant 2020nd is bigger than london eye nasa gives warning by saying it is potentially hazardous
एस्टेरॉयड (फाइल फोटो) - फोटो : NASA

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) ने चेतावनी जारी की है कि एक विशाल एस्टेरॉयड तेजी से पृथ्वी की तरफ आ रहा है। यह 24 जुलाई को पृथ्वी के नजदीक से गुजरेगा। नासा ने कहा कि इसके अलावा दो और एस्टेरॉयड के रविवार को हमारे ग्रह के पास से गुजरने की संभावना है।

विज्ञापन


नासा ने इन दो एस्टेरॉयड को 2016 डीवाई-30 और 2020 एमई-3 नाम दिया है। नासा ने एक बयान में कहा कि पृथ्वी के करीब आने के खतरे को देखते हुए संभावित रूप से खतरनाक एस्टेरॉयड को वर्तमान में उन मापदंडों के आधार पर परिभाषित किए गए हैं जो एस्टेरॉयड की क्षमता को मापते हैं। 
विज्ञापन


नासा के अनुसार, एस्टेरॉयड 2020 एनडी लगभग 170 मीटर लंबा है जो हमारे ग्रह के 0.034 खगोलीय इकाइयों (5,086,328 किलोमीटर) के करीब है। एस्टेरॉयड 48,000 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज गति से यात्रा कर रहा है। पृथ्वी से दूरी इस एस्टेरॉयड को संभावित रूप से खतरनाक के रूप में वर्गीकृत करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन






नासा ने आगे कहा कि 2016 डीवाई-30 पृथ्वी की दिशा में 54,000 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रहा है जबकि 2020 एमई-3 16,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा है। 2016 डीवाई-30 दोनों में सबसे छोटा एस्टेरॉयड है क्योंकि यह 15 फीट चौड़ा है।


नासा के सेंटर फॉर नियर-अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (सीएनईओएस) ने खुलासा किया है कि 2016 डीवाई-30 की पृथ्वी से अपेक्षित दूरी लगभग 0.02306 खगोलीय इकाइयां हैं जो 3.4 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर है। बड़े एस्टेरॉयड का निकटतम दृष्टिकोण 19 जुलाई को सुबह 10:02 बजे होगा। इसे अपोलो एस्टेरॉयड के रूप में वर्गीकृत किया गया है क्योंकि यह सूर्य के चारों ओर यात्रा करते समय पृथ्वी के मार्ग को पार करता है।

छोटे एस्टेरॉयड 2020 एमई-3 की पृथ्वी से अपेक्षित दूरी लगभग 0.03791 खगोलीय इकाइयां हैं जो 5.6 मिलियन किलोमीटर की दूरी पर है। इसे अमोर एस्टेरॉयड के रूप में वर्गीकृत किया गया है क्योंकि यह पृथ्वी के मार्ग को पार नहीं करता है और केवल कई अवसरों पर पृथ्वी के करीब उड़ता है। हालांकि, ये दो एस्टेरॉयड हमारे ग्रह के लिए खतरा नहीं माने जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed