फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections Tripura Meghalaya Nagaland polls bjp congress tmc news updates

Polls 2023: टीएमसी ने जारी किया घोषणापत्र, दो लाख नौकरी और बेरोजगार युवाओं को एक हजार भत्ता देने का वादा

Sun, 05 Feb 2023 11:32 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अगरतला Published by: गुलाम अहमद Updated Sun, 05 Feb 2023 11:32 PM IST
सार

टीएमसी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के त्रिपुरा के दौरे से एक दिन पहले पार्टी ने घोषणापत्र जारी किया। टीएमसी ने त्रिपुरा में 28 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को कुल 60 सीटों पर चुनाव होगा।

विज्ञापन
Assembly elections Tripura Meghalaya Nagaland polls bjp congress tmc news updates
tmc manifesto - फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने रविवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र जारी किया। टीएमसी ने दो लाख नई नौकरियां, चौथी से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों तथा बेरोजगार युवाओं के लिए प्रति माह 1,000 रुपये भत्ता देने का वादा किया है। साथ ही पश्चिम बंगाल की तर्ज पर सामाजिक कल्याण योजनाएं शुरू करने की बात कही गई है। 

विज्ञापन

 
टीएमसी प्रमुख और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के त्रिपुरा के दौरे से एक दिन पहले पार्टी ने घोषणापत्र जारी किया। टीएमसी ने त्रिपुरा में 28 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। त्रिपुरा में 16 फरवरी को कुल 60 सीटों पर चुनाव होगा।
विज्ञापन


अगरतला में घोषणापत्र जारी करने के मौके पर पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने कहा कि अगर टीएमसी राज्य की सत्ता में आती है, तो वह पहले साल में ही 50,000 नई नौकरियां देगी। उन्होंने कहा कि सरकारी विभागों में सभी रिक्त पदों को प्राथमिकता के आधार पर भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि टीएमसी बेरोजगार युवाओं को प्रति माह 1,000 रुपये का भत्ता देगी। छंटनी किए गए 10,323 शिक्षकों को भी इसका लाभ तब तक मिलेगा, जब तक कि इस मुद्दे का कानूनी समाधान नहीं हो जाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा को लेकर पश्चिम बंगाल की महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री शशि पांजा ने कहा कि भाजपा आज बैकफुट पर है। उन्होंने चुनाव से एक साल पहले राज्य में अपना सीएम बदल दिया। इससे संदेश गया कि चार साल में कोई काम नहीं हुआ। भाजपा ने राज्य में युवाओं या शिक्षकों के लिए कुछ नहीं किया है। यह 'जुमला' सरकार है।

शशि पांजा ने आगे कहा कि टीएमसी घोषणापत्र में स्पष्ट रूप से कहा गया है कि त्रिपुरा में सड़क, कॉलेज, अस्पताल और जलापूर्ति सहित कई विकास कार्य किए जाएंगे। देश में दलित, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति लंबे समय से पीड़ित हैं।

नगालैंड चुनाव: कांग्रेस ने चार उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने चार उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। पार्टी ने कोहिमा शहर से मेशेनलो काठ, मोकोकचुंग शहर से एलेम जोंगशी, भंडारी से चेनिथुंग हम्त्सोए और नोकलाक से पी. मुलंग को मैदान में उतारा है। ये चारों सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 21 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पहली सूची में राज्य इकाई के प्रमुख के. थेरी को दीमापुर-1 से उम्मीदवार बनाया गया था। 

दिली राम थापा सिक्किम भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रसिद्ध अधिवक्ता, विधायक दिली राम थापा को सिक्किम में पार्टी का अध्यक्ष नियुक्त किया हैं। भाजपा के राष्ट्रीय प्रमुख जगत प्रकाश नड्डा ने पिछले वर्ष 22 दिसंबर को डीबी चौहान के इस्तीफे के बाद रिक्त हुए पद पर थापा की नियुक्ति की। विधायक एनके सुब्बा को प्रदेश भाजपा विधायक दल का नेता घोषित किया गया है। राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार विधायक डीटी लेप्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed