{"_id":"6332534ea3a1582d0d6ab899","slug":"assembly-elections-in-himachal-and-gujarat-will-be-held-in-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"Assembly elections: हिमाचल और गुजरात में नवंबर में होंगे विस चुनाव, आयोग ने तेज की तैयारियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Assembly elections: हिमाचल और गुजरात में नवंबर में होंगे विस चुनाव, आयोग ने तेज की तैयारियां
Tue, 27 Sep 2022 07:05 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 27 Sep 2022 07:05 AM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त राज्य का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछली बार की तरह दोनों राज्यों के चुनाव की तारीखों में बड़ा अंतर नहीं होगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में नवंबर मध्य से पहले चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, गुजरात में नवंबर मध्य के बाद दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। आयोग की टीम चुनाव तैयारियों से संतुष्ट है। चुनाव आयोग नवंबर महीने के अंत तक दोनों राज्यों में चुनाव प्रक्रिया पूरी कर लेना चाहता है।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश का दौरा कर चुनाव तैयारियों का जायजा लिया था। राज्य में चुनाव से जुड़ी सारी तैयारियां करीब-करीब पूरी हैं। फिलहाल आयोग की योजना नवंबर के पहले हफ्ते के बाद किसी भी दिन चुनाव कराने की है। राज्य में पिछली बार चुनाव नौ नवंबर को कराया गया था। इस बार भी एक चरण में ही चुनाव कराए जाने की योजना है। गुजरात विधानसभा चुनाव नवंबर के दूसरे या तीसरे हफ्ते में दो चरणों में कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त राज्य का दौरा कर चुनावी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि पिछली बार की तरह दोनों राज्यों के चुनाव की तारीखों में बड़ा अंतर नहीं होगा। पिछली बार गुजरात में नौ और 14 दिसंबर को मतदान कराए गए थे। हिमाचल प्रदेश विधानसभा का कार्यकाल 8 जनवरी तो गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी तक है।
विज्ञापन