{"_id":"622640dd47962652de387d92","slug":"assembly-elections-2022-women-outnumber-men-in-voting-chief-election-commissioner-said-this","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव 2022: मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कही यह बात","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव 2022: मतदान में महिलाओं ने पुरुषों को पछाड़ा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कही यह बात
Mon, 07 Mar 2022 10:59 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 07 Mar 2022 10:59 PM IST
सार
चंद्रा के मुताबिक, उत्तराखंड में 67.20 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले जबकि यहां पुरुष मतदाता 62.60 फीसदी ही रहे। इसी तरह गोवा में जहां 88 फीसदी पुरुष वोट डालने पहुंचे तो वहां दो फीसदी अधिक 90 फीसदी महिलाओं ने सरकार तय करने में भागेदारी की।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की पीसी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पांच राज्यों में सोमवार को संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में महिलाओं ने पुरुष मतदाताओं को पछाड़ दिया। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सोमवार को कहा, गोवा, उत्तराखंड और यूपी की विभिन्न विधानसभाओं में महिला वोटरों की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक रही। सुशील चंद्रा 32 देशों के 150 से अधिक प्रतिनिधियों को एक वर्चुअल कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
चंद्रा के मुताबिक, उत्तराखंड में 67.20 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले जबकि यहां पुरुष मतदाता 62.60 फीसदी ही रहे। इसी तरह गोवा में जहां 88 फीसदी पुरुष वोट डालने पहुंचे तो वहां दो फीसदी अधिक 90 फीसदी महिलाओं ने सरकार तय करने में भागेदारी की। वहीं, यूपी के सात में से तीन चरणों में महिलाओं ने पुरुषों के मुकाबले अधिक वोट डाले। पुरुष मतदाता जहां 51.03 फीसदी रहे वहीं 62.62 फीसदी महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन
महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी महिला मतदाताओं को बधाई
चंद्रा ने कहा, विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर मैं सभी महिला मतदाताओं को बधाई देता हूं। पिछले साल भी पांच विधानसभा चुनावों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी थी। असम में 82.4 फीसदी, केरल में 76.5 फीसदी, तमिलनाडु में 73 फीसदी, पश्चिम बंगाल में 82 फीसदी और पुड्डुचेरी में 83.4 फीसदी महिला मतदाताओं ने वोट डाले थे।
विज्ञापन