फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections 2021: PM Narendra Modi will address election rallies in Assam and Bengal today

विधानसभा चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी आज असम व बंगाल में चुनावी रैलियों को करेंगे संबोधित 

Thu, 18 Mar 2021 12:15 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 18 Mar 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2021: PM Narendra Modi will address election rallies in Assam and Bengal today
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

असम और पश्चिम बंगाल में चुनाव रैलियों को संबोधित करने से एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बंगाल की जनता के मन में परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है और भाजपा का सुशासन का एजेंडा लोगों के बीच अपनी जगह बना रहा है।

विज्ञापन


मोदी ने ट्वीट कर कहा, कल 18 मार्च को मुझे पश्चिम बंगाल में अपने भाइयों और बहनों के बीच उपस्थित होने का अवसर मिलेगा। मैं पुरुलिया में एक जनसभा को संबोधित करूंगा। पूरे पश्चिम बंगाल में, परिवर्तन की इच्छा जागृत हुई है। भाजपा के सुशासन का एजेंडा लोगों को पसंद आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, कल 18 मार्च को मैं असम में रहूंगा। करीमगंज में रैली के दौरान असम जैसे महान राज्य के लोगों के बीच उपस्थित रहने को लेकर उत्सुक हूं। पिछले पांच साल में असम की जनता ने विभिन्न क्षेत्रों में सकारात्मक परिवर्तन देखा है। विकास के एजेंडे को जारी रखने के लिए राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) को जनता का आशीर्वाद चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत आठ चरणों में मतदान होना है जबकि असम में यह तीन चरणों में संपन्न होगा। भाजपा पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को सत्ता से हटाने के लिए संघर्षरत है, वहीं असम में लगातार दूसरी बार सत्ता में आने की कोशिशों में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed