फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly Elections 2021: BJP Central Election Committee meeting today, the list of candidates may be released

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, पीएम मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता ले रहे हैं भाग

Thu, 04 Mar 2021 07:44 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 04 Mar 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Assembly Elections 2021: BJP Central Election Committee meeting today, the list of candidates may be released
भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक - फोटो : पीटीआई
पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती हैं और इसके लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शुरू हो गई है। इस पहली बैठक में बंगाल और असम के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है। वहीं इस बैठक में भाग लेने के लिए प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी समेत वरिष्ठ नेता भाजपा मुख्यालय पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले बुधवार को अमित शाह के आवास पर चली संयुक्त बैठक के बाद भाजपा नेताओं की नड्डा के निवास पर अलग से बैठक हुई और उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा की गई। उम्मीदवारों की पहली सूची पर भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मंथन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी इस बैठक में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन


असम में सीटों को लेकर समझौता 
वहीं, बुधवार को आगामी असम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा और उसके सहयोगी दलों, असम गण परिषद (अगप) और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर समझौते को बुधवार को अंतिम रूप दे दिया गया। इसकी औपचारिक घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर बुधवार को इस सिलसिले में एक अहम बैठक हुई जिसमें भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रंजीत दास, अगप के अध्यक्ष व राज्य सरकार के मंत्री अतुल बोरा, यूपीपीएल के प्रमुख प्रमोद बोरो, भाजपा नेता व मंत्री हेमंत विश्व सरमा भी मौजूद थे।

बैठक के बाद सरमा ने ट्वीट कर बताया कि आज शाम असम गण परिषद के अध्यक्ष अतुल बोरा, बोडो क्षेत्रीय परिषद के प्रमोद बोरो सहित वरिष्ठ नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने अमित शाह और नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने कहा गठबंधन के तौर-तरीकों पर काम जारी है और इसकी औपचारिक घोषणा बृहस्पतिवार को की जाएगी। 

अगप को 25 सीटें जबकि यूपीपीएल को 12 सीटें मिल सकती हैं
इस बीच, सूत्रों ने बताया कि सीटों के तालमेल के मुताबिक अगप को 25 सीटें जबकि यूपीपीएल को 12 सीटें मिल सकती हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में अगप को 14 सीटों पर जीत मिली थी। यूपीपीएल भाजपा के साथ गठबंधन का हाल ही में हिस्सा बनी है। फिलहाल विधानसभा में उसका एक भी सदस्य नहीं है।

वर्ष 2016 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 60 सीटों पर जीत मिली थी। वह शेष सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। असम विधानसभा में 126 सीटें हैं। पिछले चुनाव में बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) ने भाजपा और अगप के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था और उसने 12 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार में चुनाव में बीपीएफ ने कांग्रेस और एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन किया है।

असम में 27 मार्च से छह अप्रैल के बीच तीन चरणों में मतदान संपन्न होगा। पहले चरण के तहत राज्य की 47 विधानसभा सीटों पर 27 मार्च को, दूसरे चरण के तहत 39 विधानसभा सीटों पर एक अप्रैल और तीसरे व अंतिम चरण के तहत 40 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान संपन्न होगा। नामांकन की आखिरी तारीख नौ मार्च है।

पहले चरण में जिन सीटों पर मतदान होना हैं उनमें माजुली और बोकाखाट विधानसभा सीटें प्रमुख हैं। सोनोवाल माजुली से जबकि अगप के बोरा बोकाखाट से विधायक है।

भाजपा के सामने सत्ता बचाने की चुनौती
इस बार असम में भाजपा को अपनी सत्ता बचाने की चुनौती है। वहां उसका सामना कांग्रेस और एआईयूडीएफ के गठबंधन से है। भाजपा ने पिछले विधानसभा चुनाव में 10 सालों के कांग्रेस शासन का अंत करते हुए पहली बार पूर्वोत्तर के किसी राज्य में सत्ता हासिल की थी।


गौरतलब है कि चुनाव आयोग द्वारा पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी, तमिलनाडु और केरल के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल में कुल आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का मतदान होगा और 29 अप्रैल को आठवें और आखिरी चरण का मतदान होगा। असम में 27 मार्च से 06 अप्रैल के बीच तीन चरणों में चुनाव होंगे। दो मई को मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed