फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly elections 2018 live and updates of 15 oct 2018

15 अक्तूबर 2018: 5 राज्यों में चुनावी हलचल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़िए

Mon, 15 Oct 2018 10:02 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Oct 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Assembly elections 2018 live and updates of 15 oct 2018
Election 2018
पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में चुनाव की तारीखों की घोषणा हो गई है। इसी के साथ इन राज्यों में चुनावी गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों के एलान के बाद इन राज्यों में बड़े नेताओं के दौरे और रैलियों की संख्या बढ़ गई है। हम आपको बता रहे हैं पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरों का अपडेट।   
विज्ञापन


-भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रीवा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया। यहां भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। शाह ने कहा, ये चुनाव कांग्रेस को मध्य प्रदेश से मूल समेत उखाड़ फेंकने का चुनाव है। कांग्रेस पार्टी देश में घुसकर बम धमाके करने वाले घुसपैठियों को बचाने में लगी है क्योंकि कांग्रेस पार्टी उन्हें अपना वोट बैंक मानती है लेकिन हमारे लिए ये देश की सुरक्षा का विषय है। 
विज्ञापन


- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने दो दिनों के ग्वालियर चंबल संभाग के चुनावी दौरे की शुरुआत दतिया में मां पीताम्बरा पीठ मंदिर दर्शन से की। यहां राहुल गांधी आधे घंटे से ज्यादा रुके और मां धूमावती के साथ ही मां पीताम्बरा की पूजा की। इस दौरान उनके साथ कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। पूजा के दौरान राहुल गांधी ने गेरुआ रंग की धोती भी पहनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


   शिवसेना ने मध्यप्रदेश चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। 
 


-अमित शाह के मध्यप्रदेश दौरे का दूसरा दिन। आज सतना, रीवा और जबलपुर जिले में पार्टी की सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाह डिंडोरी जिले में आदिवासी समुदाय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। बताया जा रहा है कि अमित शाह प्रदेश संगठन को उम्मीदवार तय करने के मानदंडों पर भी निर्देश दे सकते हैं। 


- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। इस दौरान वह ग्वालियर और चंबल अंचल क दौरा करेंगे। इस दौरान राहुल तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों पर माथा टेकेंगे। राहुल हेलीकॉप्टर से दतिया पहुंचकर मां पीतांबरा पीठ के दर्शन करेंगे। इसके बाद वहां राहुल एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर जाएंगे और प्रार्थना करेंगे। इसके बाद राहुल जिले के डबरा में जनसभा को संबोधित करेंगे। डबरा से ग्वालियर तक सड़क मार्ग से जाएंगे और दोनों स्थानों पर रोड शो करने के बाद रात में ग्वालियर में ही विश्राम करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed