फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election results 2021 and coronavirus update : social media users, Covid19, Akhilesh yadav, West bengal, PM Modi mamata banerjee

तंज: मतगणना के चक्कर में टीवी चैनल भूले महामारी का खतरा, लोग बोले- कोरोना को भी लड़वा दो चुनाव

Sun, 02 May 2021 04:04 PM IST
दीप्ति मिश्रा अमित शर्मा, डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
अमित शर्मा, डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 02 May 2021 04:04 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर लोगों ने मतगणना में कोरोना की खबरें न दिखाने पर मजाक उड़ाया। साथ ही कहा कि वैक्सीन से कोरोना को नहीं हर सकते हैं, तो उसे भी एक चुनाव लड़ा दो।

विज्ञापन
Assembly election results 2021 and coronavirus update : social media users, Covid19, Akhilesh yadav, West bengal, PM Modi mamata banerjee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

देश में कोरोना संक्रमण के प्रतिदिन आ रहे आंकड़ों ने दुनिया को पीछे छोड़ दिया। इसके चलते अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी से दर्जनों की मौत, यहां चिता जलाने तक को नहीं मिल रही जगह, मरीज सड़कों पर मारे-मारे फिर रहे हैं, लेकिन किसी भी अस्पताल में भर्ती होने के लिए नहीं मिल रही जगह। कुछ इसी तरह की खबरें टीवी मीडिया पर दिनरात दिखाई देती थी, लेकिन जैसे ही आज यानी दो मई को चुनावी मतगणना शुरू हुई, सभी टीवी चैनलों ने इस खबर को पीछे छोड़ दिया और चुनावी खबरें दिखाने लगे। टीवी चैनलों की इस प्राथमिकता को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर मखौल उड़ाया गया।
विज्ञापन


ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा कि कोरोना की नकारात्मकता भरी खबरों को देखने से एक दिन के लिए राहत मिल गई। टीवी चैनलों ने कोरोना का आतंक मचा रखा था। लग रहा था कि इसके आलावा और कोई खबर ही नहीं है। लेकिन धन्यवाद है चुनावों का कि एक दिन कोरोना का खतरा देश से टल गया।
विज्ञापन


 न चुनावों में कोरोना दिखा, न चुनाव परिणाम पर
फेसबुक यूजर अनिरुद्ध तिवारी ने लिखा कि न तो चुनाव होने के समय कोरोना दिखा था और न तो आज चुनाव परिणामों के दिन कहीं कोरोना का खतरा दिखाई पड़ रहा है। अगर ऐसा ही है तो कोरोना को खत्म करने के लिए देश में हर दिन एक जगह चुनाव करा देनी चाहिए और एक दिन उसकी मतगणना करानी चाहिए। इससे देश की जनता हमेशा कोरोना से सुरक्षित बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना को भी चुनाव लड़ा दो

ट्विटर यूजर अंश ने देश की सरकारों पर व्यंग करते हुए कहा है कि अगर आप कोरोना को वैक्सीन से नहीं हरा सकते, तो उसे भी एक चुनाव लड़ा दीजिये। कम से कम उसे इसी चुनावी पिच पर हरा दीजिए।कोरोना के गंभीर खतरे के बीच चुनाव को लेकर भी लोगों ने खूब नाराजगी जाहिर की। सोशल मीडिया यूजर अंकित शर्मा ने कहा कि कोरोना के गंभीर खतरे के बीच इस तरह से चुनाव कराने के लिए देश की केंद्र सरकार के साथ-साथ चुनाव आयोग और सभी राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। इन्होने यह दिखा दिया है कि उनके लिए जनता नहीं, चुनाव ही सबसे पहली प्राथमिकता हैं।    

‘दीदी ओ दीदी’ को जवाब
ट्विटर पर पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर दिन भर ट्रेंड करते रहे हैं। लोगों ने दीदी ओ दीदी के हैश टैग पर हजारों ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा। लोगों ने कहा कि यह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बंगाल के लोगों का जवाब है। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इसी तरह का ट्वीट कर कहा कि बंगाल की जनता ने सही जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed