फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   assembly election result 2022 know detail phase wise voting percentage in up comparison to 2017 assembly election

Assembly Election Result 2022: क्या 2017 की तुलना में इस साल यूपी में कम वोट पड़े? विस्तार से जानिए किस चरण में कितना हुआ मतदान?

Wed, 09 Mar 2022 05:59 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Wed, 09 Mar 2022 05:59 PM IST
सार

यूपी में पहले और दूसरे चरण की तुलना में पांचवें और छठे चरण के मतदान में कम मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकले। जबकि इस राज्य में बीते एक दशक में पिछले चुनावों की तुलना में ज्यादा मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
assembly election result 2022 know detail phase wise voting percentage in up comparison to 2017 assembly election
गोरखपुर में मतदान 2022 - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए नतीजे गुरुवार को आएंगे। सभी बेसब्री से इन नतीजों का इंतजार कर रहे हैं और उन्मीदवारों के भाग्य वोटिंग मशीनों में कैद हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में एक बात समान रही कि इन सभी में पिछले चुनाव यानी 2017 के विधानसभा चुनाव की तुलना में कम वोट पड़े।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की बात करें तो शुरुआती चरणों में उत्साहजनक वोटिंग देखने को मिला, लेकिन बाद के तीन चरणों में इसमें कमी आई। यूपी में पहले और दूसरे चरण की तुलना में पांचवें और छठे चरण के मतदान में कम मतदाता वोट डालने के लिए घरों से निकले। राजनीतिक विश्लेषकों ने टर्नआउट के आंकड़े देखकर यह अंदाजा लगाया है कि इस बार चुनाव में मतदाताओं ने कम उत्साह दिखाया है।
विज्ञापन


एक नजर में देखते हैं कि 2017 और 2022 के चुनाव में यूपी में किस चरण में कितने वोट पड़े

पहला चरण:
10 फरवरी को हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 62 फीसदी मतदान हुआ। जबकि पिछली विधानसभा के पहले चरण में लगभग 64 फीसदी मतदान हुआ था। 

दूसरा चरण: 
14 फरवरी को दूसरे चरण के मतदान में 9 जिलों की 55 सीटों पर 64.71 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जबकि 2017 में 65.71% लोगों ने वोट डाला था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

assembly election result 2022 know detail phase wise voting percentage in up comparison to 2017 assembly election
वाराणसी में मतदान - फोटो : अमर उजाला
तीसरा चरण:
20 फरवरी को तीसरे चरण की 59 सीटों पर कुल 61.61 फीसदी मतदान हुआ, जो 2017 विधानसभा चुनाव के मुकाबले थोड़ा कम है। 2017 के विधानसभा चुनावों में, इन सीटों के लिए तीसरे चरण में 62.21 प्रतिशत मतदान हुआ था। 

चौथा चरण:
यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 23 फरवरी को 9 जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिए वोट डाले गए। इस चरण में करीब 60.70 फीसदी वोट पड़े। 2017 में चौथे चरण में 62.55 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पांचवां चरण:
27 फरवरी को पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर को वोट डाले गए। करीब 55.70 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2017 में इस चरण में शामिल सीटों पर कुल 58.37 फीसदी मतदान हुआ था। 

छठा चरण:
तीन मार्च को यूपी चुनाव के छठे चरण में 10 जिलों की कुल 57 सीटों पर वोटिंग हुई। छठे चरण में 55.7 फीसदी वोटिंग हुई। 2017 में इन सीटों पर कुल 56.64 फीसदी वोट पड़े थे। 

सातवां चरण
सात मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। शाम छह बजे तक 57.17% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2017 में इस चरण में शामिल सीटों पर कुल 59.66 फीसदी मतदान हुआ था। 
 

assembly election result 2022 know detail phase wise voting percentage in up comparison to 2017 assembly election
उत्तर प्रदेश में सातवें चरण के साथ पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का समापन हो गया। - फोटो : अमर उजाला
सातवां चरण
सात मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। शाम छह बजे तक 57.17% लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 2017 में इस चरण में शामिल सीटों पर कुल 59.66 फीसदी मतदान हुआ था। 

अन्य राज्यों की बात करें तो पंजाब में कुल मतदान प्रतिशत 71.9 फीसदी है जो पिछले चुनाव की तुलना में पांच प्रतिशत कम रहा। 

उत्तराखंड में पिछले चुनाव में मतदान प्रतिशत 65.5 था जो इस बार मामूली अंतर से 65.3 रहा।

गोवा की बात करें तो 2017 में करीब 82.5 फीसदी लोगों ने वोटिंग की थी, लेकिन इस बार यह आंकड़ा तीन प्रतिशत कम है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed