फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Assembly election 2022: Congress president Soina Gandhi targeting BJP says this election is important for you

सोनिया गांधी ने साधा भाजपा पर निशाना: बोलीं- जब आप दर्द में थे, मोदी-योगी ने मूंद ली थी आंख; ये चुनाव बहुत महत्वपूर्ण

Mon, 21 Feb 2022 02:45 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 21 Feb 2022 02:45 PM IST
सार

सोनिया गांधी ने कहा कि लॉकडाउन के समय सरकार का गैरजिम्मेदाराना चेहरा देखने को मिला। लोग दर्द में थे। मीलों पैदल चल रहे थे, तब सरकार ने उनकी तरफ से नजरें फेर लीं, अपनी आंखें मूंद लीं।

विज्ञापन
Assembly election 2022: Congress president Soina Gandhi targeting BJP says this election is important for you
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान ये पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। सोनिया गांधी ने सोमवार को वर्चुअल कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, ये चुनाव आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। क्योंकि, आपने पांच साल एक ऐसी भाजपा सरकार देखी है, जिसने आपस में मतभेद पैदा करने के अलावा कुछ नहीं किया। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसान बहुत मेहनत से फसल उगाते हैं। उन्हें न वेतन मिलता है, न खाद मिलती है। किसानों के लिए सिंचाई की भी कोई सुविधा नहीं की गई है। 

भाजपा ने आपको घर बिठा दिया 
सोनिया गांधी ने कहा कि, युवा पढ़ाई कर रहे हैं। नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन भाजपा सरकार ने आपको घर पर बिठा दिया। 12 लाख सरकारी नौकरियां खाली हैं, लेकिन आपको नौकरी नहीं दी गई। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, सरसों के तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। ऐसे में घर चलाना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन


मोदी-योगी ने मूंद ली आंख 
कांग्रेस अध्यक्ष ने लॉकडाउन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लॉकडान के समय व्यापार ठप हो गया था। आपने मीलों पैदल चलने का दर्द सहा, लेकिन मोदी-योगी ने आपसे नजरें फेर लीं, उन्होंने आंख मूंद ली। आपके दर्द को भुला दिया। सरकार ने आपको राहत देने के लिए कुछ भी नहीं किया। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के समय सरकार का गैरजिम्मेदाराना रवैया देखने को मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed