{"_id":"605bb2aa8ebc3e59012ba4ee","slug":"assembly-election-2021-twitter-will-remove-posts-with-false-and-inaccurate-facts","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव : ट्विटर हटाएगा झूठी और गलत तथ्यों वाली पोस्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव : ट्विटर हटाएगा झूठी और गलत तथ्यों वाली पोस्ट
Thu, 25 Mar 2021 03:14 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 25 Mar 2021 03:14 AM IST
सार
- ट्विटर चुनावों में दखलंदाजी या भ्रामक जानकारी वाले पोस्ट अपने प्लेटफार्म से हटाने के लिए खास अभियान चलाएगा।
- ट्विटर ने कहा कि वह उत्पाद, नीति और प्राधिकार से जुड़े अहम अपडेट लागू करेगा।
विज्ञापन
Twitter
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देश के चार राज्यों व एक केंद्र शासित प्रदेश में होने जा रहे विधानसभा चुनावों से पहले ट्विटर ने एक खास एलान किया। ट्विटर ने बुधवार को कहा कि वह जोड़तोड़ या चुनावों में दखलंदाजी वाले या भ्रामक जानकारी वाले पोस्ट अपने प्लेटफार्म से हटाने के लिए खास अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
ट्विटर ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा कि वह उत्पाद, नीति और प्राधिकार से जुड़े अहम अपडेट लागू करेगा। ये वैश्विक स्तर पर और भारत में हुए पिछले चुनावों से मिली सीख पर आधारित होंगे। इन मानकों का लक्ष्य चुनाव संबंधी झूठी जानकारियों से निपटना होगा। इसके लिए ट्विटर अपनी टीम का विस्तार कर रहा है।
विज्ञापन
साथ ही तकनीक समाधान से जुड़े निवेश को भी जारी रखा जाएगा और तकनीकी पर आधारित ऐसे उपकरणों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो अपमान जनक सामग्री को ज्यादा कुशलता के साथ पकड़ पाएंगे।
विज्ञापन