फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चुनावी हलचल: वेल्लोर में बोले ओवैसी- तमिलनाडु में राजनीति का तीसरा विकल्प बनेगा महागठबंधन

Wed, 24 Mar 2021 09:21 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Mar 2021 09:21 PM IST
खास बातें

Vidhan Sabha Chunav 2021 Live: पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों के नेता एक दूसरे पर जमकर बयानों के तीर चला रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बंगाल के कांथी में एक चुनावसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। उधर, अमित शाह ने केरल में रोडशो के दौरान एलडीएफ, यूडीएफ सरकारों पर हमला बोला।
बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं। मंगलवार को उन्होंने एक समाचार एजेंसी से चर्चा में दावा किया कि बंगाल में भाजपा 200 से ज्यादा सीटें जीतेगी तो असम में सत्ता में वापसी के साथ ही पार्टी की सीटें बढ़ेंगी। यहां पढ़े पांचों राज्यों के चुनाव संबंधित पूरा अपडेट्स...

विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:19 PM, 24-Mar-2021
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्होंने कहा कि टीटीवी दिनाकरन की अगुवाई वाला महागठबंधन तीसरा राजनीतिक विकल्प बनकर उभरेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां राजनीति में जगह है, खालीपन है और तमिलनाडु की जनता अब यह नहीं चाहती कि राज्य की राजनीतिक दो पार्टियों के इर्द-गिर्द घूमती रहे। 


 
09:11 PM, 24-Mar-2021

हटाए गए बंगाल के सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कर पुरकायस्थ

चुनाव आयोग ने बंगाल के सुरक्षा सलाहकार सुरजीत कर पुरकायस्थ को चुनाव तक उनके पद से हटा दिया है। चुनाव के दौरान वे अपने अधिकार का उपयोग नहीं कर पाएंगे। 
विज्ञापन
07:09 PM, 24-Mar-2021

मुकुल रॉय की वाय+ सुरक्षा को अपग्रेड कर जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय  की वाय+ सुरक्षा को अपग्रेड कर जेड श्रेणी की सुरक्षा कर दी गई है। बता दें कि मुकुल रॉय बंगाल के काफी प्रभावशाली नेता हैं।
06:25 PM, 24-Mar-2021

कांग्रेस के राज में धान का किसान परेशान थाः पीएम मोदी

कांग्रेस के राज में धान का किसान परेशान था, उसका धान खरीदने वाला कोई नहीं था। भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार ने बीते 5 वर्ष में कांग्रेस शासन की तुलना में 5 गुना से ज्यादा धान किसानों से खरीदा है।
06:17 PM, 24-Mar-2021

कांग्रेस किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करना चाहती हैः पीएम मोदी

पीएम ने कहा कि कांग्रेस अब एक ही नीति पर चल रही है- झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ, और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करो। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है, सतर्क रहना है।
06:09 PM, 24-Mar-2021

कांग्रेस के शासन में गरीबों का राशन कोई और खा जाता थाः पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा कांग्रेस के भ्रष्टाचार के वो दिन थे जब गरीबों का राशन भी कोई और खा जाता था, अब गरीबों के राशन कार्ड डिजिटल हो रहे हैं, गरीबों के राशन की लूट को बंद किया जा रहा है। कांग्रेस के पास आज न नेता हैं, न ही सही नीयत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:05 PM, 24-Mar-2021

आज असम में नए उद्योगों के लिए नई उम्मीदें बनीं हैंः पीएम मोदी

आपने कांग्रेस की 15 साल की भ्रष्ट सरकार भी देखी है और डबल इंजन की 5 साल की सरकार भी देखी है। कांग्रेस के राज में उद्योग बंद हो रहे थे, नए उद्योग लगाने के लिए कोई तैयार नहीं था। आज नए उद्योगों के लिए नई उम्मीदें यहां बनीं हैं।
05:59 PM, 24-Mar-2021

पीएम मोदी ने कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड बताया

पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद रखना है- कांग्रेस का मतलब है- विनाश की गारंटी। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- अस्थिरता , गरीबों से विश्वासघात , टी गार्डन में काम करने श्रमिकों को धोखा देना, हिंसा, अलगाववाद और घुसपैठियों को बढ़ावा देना।
05:45 PM, 24-Mar-2021

महाबाहु ब्रह्मपुत्र योजना से पड़ोसी देशों को जोड़ने का काम किया जा रहा हैः पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि हाल में लॉन्च की गई महाबाहु ब्रह्मपुत्र योजना से असम की जल शक्ति का उपयोग यहां के विकास में तेजी से होने वाला है। जल मार्ग के जरिए इस क्षेत्र को आसपास के राज्यों के साथ भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, म्यांमार और ईस्ट एशिया देशों तक कनेक्ट किया जा रहा है।
05:43 PM, 24-Mar-2021

हमने संस्कृति के सेतु बांधे हैंः पीएम मोदी

हमने संस्कृति के सेतु बांधे हैं- दर्जनों जनजातियों के सौहार्द को मजबूत किया है। बराक-ब्रह्मपुत्र-पहाड़ और भौयाम- आज सभी एक ही समान अपनी संस्कृति और परंपरा को साझा कर रहे हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed